न्यू काली मंदिर, दुर्गापुर (वेस्ट बंगाल)। अवैध वसूली —वेस्ट बंगाल निवासी सुजीत मोदी, मनोज चौहान, भरत चौहान, संगम राज पांडे, शिवशंकर शुक्ला, और अजय राना पर एक रजिस्टर्ड संस्था की आड़ में अवैध वसूली, ठगी, और तस्करी जैसे संगठित अपराधों को अंजाम देने के गंभीर आरोप लगे हैं।
संस्था के राष्ट्रीय संयुक्त निदेशक सुजीत सिंह ने बताया कि सुजीत मोदी, जो वर्धमान (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला है, देशभर में अपराधियों और तस्करों के नेटवर्क के साथ मिलकर गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

आरोप है कि सुजीत मोदी फर्जी अशोक स्तंभ और कस्टम विभाग के नकली लेटर का इस्तेमाल कर खुद को सरकारी संस्था का प्रतिनिधि बताता है। इसके जरिए वह आम नागरिकों, विशेष रूप से महिलाओं, और सरकारी विभागों को भ्रमित कर अवैध वसूली और ठगी करता रहा है।
सुजीत सिंह ने खुलासा किया कि आठ महीने पहले पश्चिम बंगाल के स्थानीय थाने और जिला प्रशासन में सुजीत मोदी के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, लेकिन पुलिस की कथित मिलीभगत के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

संस्था की आड़ में अवैध वसूली और ठगी
Table of Contents
इस पूरे गिरोह में मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) के संगम राज पांडे और शिवशंकर शुक्ला, साथ ही लखनऊ के मनोज चौहान और भरत चौहान भी शामिल हैं। अजय राना नामक व्यक्ति खुद को RAW का डायरेक्टर जनरल बताकर लखनऊ के एल.एन. हाउस के पास रहता है और इसी पहचान का फायदा उठाकर लोगों को गुमराह करता है।
इन सभी पर आरोप है कि ये संस्था के नाम पर देशभर में तस्करी और अवैध वसूली का नेटवर्क चला रहे हैं। सुजीत सिंह ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि इन आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कानून का शासन स्थापित हो सके। यह जानकारी सुजीत सिंह ने दी है।
Princess Kalinga राजकुमारी कलिंगा और गुरु गोरखनाथ की पौराणिक कथा: अहंकार से आत्मज्ञान तक का 7 तांत्रिक रहस्यOctober 23, 2025
गोरखनाथ- कौन थे, जन्म कैसे हुआ, गुरु कौन थे, शाबर मंत्र, मृत्यु कैसे हुई सम्पूर्ण जानकारीFebruary 21, 2024
Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?

देवरिया में आंगनबाड़ी नियुक्ति विवाद महिला ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

Kisan Sammelan Gwalior In Nidhi Singh: पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने 1 राम दरबार भेंट कर किया अभिनंदन

20 May Deoria: वेतन संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध — “जनता की सेवा करें या परिवार बचाएं?”

NCF 2023 के संदर्भ में भाषा शिक्षण: गहन अध्ययन, कौशल और रचनात्मकता की तरफ

जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

Yoni Sadhana Vidhi योनि साधना अदृष्ट शक्ति का महाप्रवाह वृहद तांत्रिक ग्रंथ 40 अध्याय

16 मई: वेतन भुगतान में देरी से स्वास्थ्य कर्मियों में बढ़ी नाराजगी, परिवार चलाना हुआ मुश्किल

56 प्रकार के भोग में सबसे उत्तम भोग सम्भोग: धर्म, तंत्र, योग और विज्ञान के अनुसार प्रेम, ऊर्जा और चेतना का रहस्य














Very good
ठगी का शिकार तो आम जन हो ही रहा है आम बात हो गई है अब।
Good
Good information