देवरिया में मासूम बच्चे की मौत के बाद हंगामा, अवैध अस्पतालों पर उठे सवाल

Amit Srivastav

देवरिया जनपद में न्यू कॉलोनी स्थित शिवांश हॉस्पिटल में एक चार वर्षीय मासूम बच्चे की मौत के बाद भारी बवाल खड़ा हो गया। परिवारजन ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, बच्चे को केवल मामूली तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उचित इलाज समय पर नहीं दिया गया और डॉक्टरों की गंभीर चूक के कारण रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।

देवरिया में मासूम बच्चे की मौत के बाद हंगामा, अवैध अस्पतालों पर उठे सवाल

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों सहित लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी हुई। मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं स्थानीय लोगों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए।

इस घटना के बाद करणी सेना के मंडल अध्यक्ष पवन सिंह भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो करणी सेना बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। उनका आरोप है कि जिले में खुलेआम मानकविहीन और अवैध अस्पताल संचालित हो रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग आंख मूंदकर बैठा हुआ है।

पवन सिंह ने यह भी दावा किया कि शिवांश हॉस्पिटल के पहले भी दो से तीन बार नाम बदले गए हैं, ताकि पुराने मामलों की जिम्मेदारी से बचा जा सके। इसके बावजूद यहां लगातार लापरवाही से मरीजों की मौत होती रही है।

इस पूरे प्रकरण ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। परिजनों का कहना है कि शिवांश हॉस्पिटल में न तो मानक के मुताबिक उपकरण उपलब्ध हैं और न ही प्रशिक्षित स्टाफ। इसके बावजूद अस्पताल संचालक लगातार मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि जिले भर में हजारों अवैध मेडिकल स्टोर, क्लीनिक और अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन और मानकों के धड़ल्ले से चल रहे हैं।

ऐसे अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग से शह मिली हुई है और सीएमओ कार्यालय की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है। लोगों ने मांग की है कि सीएमओ तत्काल ऐसे सभी अस्पतालों की जांच कर बंद कराएं, अन्यथा जनआक्रोश और बढ़ेगा।

इधर पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि लोगों का कहना है कि केवल जांच का भरोसा दिलाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि दोषियों को सजा और अवैध अस्पतालों पर ताले लगाना जरूरी है।

देवरिया में मासूम बच्चे की मौत के बाद हंगामा, अवैध अस्पतालों पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर जिला स्वास्थ्य तंत्र की पोल खोल दी है और साफ कर दिया है कि अगर प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए तो आम जनता की जान यूं ही दांव पर लगती रहेगी। देवरिया से amitsrivastav.in पर दिलीप कुमार की रिपोर्ट।

देवरिया में मासूम बच्चे की मौत के बाद हंगामा, अवैध अस्पतालों पर उठे सवाल

रिश्तों की कड़वी सच्चाई: 1 सबक जो बदलाव लाए क्राइम लव स्टोरी

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले का राजाबारी गांव, से रिश्तों की कड़वी सच्चाई जहां खेतों की हरियाली और नदियों की कलकलाहट जीवन को संगीतमय बना देती है। यह वह जगह थी जहां नागेश्वर रौनियार का जन्म हुआ था। 26 साल का यह युवक, लंबा कद-काठी वाला, सादा सा चेहरा लेकिन आंखों में एक चमक जो … Read more
देवरिया में मासूम बच्चे की मौत के बाद हंगामा, अवैध अस्पतालों पर उठे सवाल

मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठप, डीएम ने संभाली कमान 24 घंटे बाद लोगों ने ली राहत की सांस

देवरिया जनपद में बीते 20 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले की रफ्तार थाम दी। सड़कों पर पानी भर गया, पेड़ गिर गए, बिजली व्यवस्था ठप हो गई और अस्पतालों में मरीजों को ले जाने तक में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कहीं बच्चे की गोद में बूढ़ा बाप … Read more
देवरिया में मासूम बच्चे की मौत के बाद हंगामा, अवैध अस्पतालों पर उठे सवाल

23वीं मनसा देवी शक्तिपीठ: हरिद्वार, उत्तराखंड – शक्ति की मानसिक ज्योति और गुप्त तांत्रिक रहस्य

हरिद्वार स्थित 23वीं मनसा देवी शक्तिपीठ का पौराणिक इतिहास, सती का हाथ, मंदिर की वास्तुकला, पूजा विधि और गुप्त तांत्रिक रहस्य जानें। मां मनसा देवी नाग शक्ति, विषहरि साधना और कुंडलिनी जागरण की दिव्य ऊर्जा का केंद्र हैं। अमृतमयी कथा और तंत्र शास्त्र की गहन व्याख्या पढ़ें। देवी कामाख्या की मार्गदर्शन में श्री चित्रगुप्त जी … Read more
देवरिया में मासूम बच्चे की मौत के बाद हंगामा, अवैध अस्पतालों पर उठे सवाल

भाटपार रानी में डांडिया महोत्सव की धूम, हजारों ने लिया हिस्सा

देवरिया। भाटपार रानी क्षेत्र में नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित भाटपार रानी में डांडिया महोत्सव ने अपार उत्साह और सांस्कृतिक रंगारंगता के साथ अपनी शुरुआत की। पहले घोषित कार्यक्रम के अनुरूप, यह उत्सव न केवल धार्मिक भक्ति का प्रतीक बना, बल्कि सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का अनुपम उदाहरण भी प्रस्तुत किया। आयोजकों मे … Read more
देवरिया में मासूम बच्चे की मौत के बाद हंगामा, अवैध अस्पतालों पर उठे सवाल

Lalita Devi Shaktipeeth 22 वीं ललिता देवी शक्तिपीठ: प्रयागराज का दिव्य संगम, जहां शक्ति की गुप्त ज्योति प्रज्वलित होती है

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश का वह पावन तीर्थस्थल जहां गंगा, यमुना और सरस्वती का त्रिवेणी संगम होता है, यहां स्थित Lalita Devi Shaktipeeth भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक अनमोल रत्न है। यह 51 शक्तिपीठों में से 22वां पीठ माना जाता है, जहां माता सती के दाहिने हाथ की उंगली गिरी थी, और यहीं से जन्म हुआ … Read more
देवरिया में मासूम बच्चे की मौत के बाद हंगामा, अवैध अस्पतालों पर उठे सवाल

Mahalakshmi Shaktipeeth 21वीं महालक्ष्मी शक्तिपीठ – कोल्हापुर, महाराष्ट्र

महालक्ष्मी शक्तिपीठ, कोल्हापुर महाराष्ट्र में स्थित 51 शक्तिपीठों में से एक प्रमुख तीर्थस्थल है, Mahalakshmi Shaktipeeth जहां देवी सती का त्रिनेत्र स्थापित है। अंबाबाई के रूप में पूजी जाने वाली महालक्ष्मी की स्वयंभू मूर्ति धन, समृद्धि और मोक्ष प्रदान करती है। भैरव महेश इस शक्तिपीठ के रक्षक हैं। जानें मंदिर के इतिहास, वास्तुकला, पौराणिक कथाओं, … Read more
देवरिया में मासूम बच्चे की मौत के बाद हंगामा, अवैध अस्पतालों पर उठे सवाल

वरिष्ठ पत्रकार विपुल कुमार तिवारी बने नेशनल प्रेस यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता

वरिष्ठ पत्रकार विपुल कुमार तिवारी को नेशनल प्रेस यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया। पत्रकार हितों के संघर्ष और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। देवरिया से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँची यह उपलब्धि पत्रकार जगत के लिए गर्व का विषय है। देवरिया की धरती ने हमेशा ऐसे लोगों … Read more
देवरिया में मासूम बच्चे की मौत के बाद हंगामा, अवैध अस्पतालों पर उठे सवाल

चुप्पा और क्रोधी की कहानी

मैं अभिषेक कांत पांडेय; जीवन की सच्ची चुप्पा और क्रोधी की कहानी जो मेरे जीवन में किरदार मिलते गए, जिसे मैंने कभी उस समय जवाब नहीं दिया क्योंकि मैं अपने जीवन में मस्त रहता था और आज भी। तत्कालीन (समय) में उन्हें कोई जवाब नहीं देता था बल्कि अपनी मस्ती की धुन में रहता था। … Read more
देवरिया में मासूम बच्चे की मौत के बाद हंगामा, अवैध अस्पतालों पर उठे सवाल

भाटपार रानी में धूमधाम से मनाया जाएगा डांडिया महोत्सव नवरात्रि उत्सव के साथ 3 अक्टूबर 2025

देवरिया। भाटपार रानी क्षेत्र में इस बार डांडिया महोत्सव के साथ नवरात्रि का उत्सव एक भव्य और सांस्कृतिक मेला के रूप में मनाया जाएगा। स्थानीय लोगों के लिए यह उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बनने जा रहा है। “भाटपार रानी का डांडिया महोत्सव” के नाम से आयोजित … Read more
देवरिया में मासूम बच्चे की मौत के बाद हंगामा, अवैध अस्पतालों पर उठे सवाल

कौशल विकास-युक्त शिक्षा: माध्यमिक स्तर से प्रारंभ की अनिवार्यता और प्रभावी कार्यान्वयन

कौशल विकास-युक्त शिक्षा को 10वीं और 12वीं से शुरू करने की आवश्यकता पर विस्तृत लेख। CBSE, राज्य बोर्डों और विश्वविद्यालयों की भूमिका, पत्रकारिता, जनसंचार, मीडिया और फाइनेंस लिटरेसी जैसे सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के महत्व और बेरोजगारी कम करने में योगदान पर चर्चा। NEP 2020 और महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षा से प्रेरित यह लेख कौशल विकास … Read more

click on the link ब्लाग पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

HomeOctober 27, 2022Amit Srivastav

Leave a Comment