देवरिया जनपद में न्यू कॉलोनी स्थित शिवांश हॉस्पिटल में एक चार वर्षीय मासूम बच्चे की मौत के बाद भारी बवाल खड़ा हो गया। परिवारजन ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, बच्चे को केवल मामूली तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उचित इलाज समय पर नहीं दिया गया और डॉक्टरों की गंभीर चूक के कारण रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों सहित लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी हुई। मासूम की मां का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं स्थानीय लोगों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए।
इस घटना के बाद करणी सेना के मंडल अध्यक्ष पवन सिंह भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो करणी सेना बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। उनका आरोप है कि जिले में खुलेआम मानकविहीन और अवैध अस्पताल संचालित हो रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग आंख मूंदकर बैठा हुआ है।
पवन सिंह ने यह भी दावा किया कि शिवांश हॉस्पिटल के पहले भी दो से तीन बार नाम बदले गए हैं, ताकि पुराने मामलों की जिम्मेदारी से बचा जा सके। इसके बावजूद यहां लगातार लापरवाही से मरीजों की मौत होती रही है।
इस पूरे प्रकरण ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। परिजनों का कहना है कि शिवांश हॉस्पिटल में न तो मानक के मुताबिक उपकरण उपलब्ध हैं और न ही प्रशिक्षित स्टाफ। इसके बावजूद अस्पताल संचालक लगातार मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि जिले भर में हजारों अवैध मेडिकल स्टोर, क्लीनिक और अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन और मानकों के धड़ल्ले से चल रहे हैं।
ऐसे अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग से शह मिली हुई है और सीएमओ कार्यालय की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है। लोगों ने मांग की है कि सीएमओ तत्काल ऐसे सभी अस्पतालों की जांच कर बंद कराएं, अन्यथा जनआक्रोश और बढ़ेगा।
इधर पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि लोगों का कहना है कि केवल जांच का भरोसा दिलाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि दोषियों को सजा और अवैध अस्पतालों पर ताले लगाना जरूरी है।

इस घटना ने एक बार फिर जिला स्वास्थ्य तंत्र की पोल खोल दी है और साफ कर दिया है कि अगर प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए तो आम जनता की जान यूं ही दांव पर लगती रहेगी। देवरिया से amitsrivastav.in पर दिलीप कुमार की रिपोर्ट।
Table of Contents

विकसित भारत की संकल्पना के शिल्पकार है नरेंद्र मोदी: September 17 सभा कुंवर कुशवाहा

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड विनर निधि सिंह से की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Sex Positions तंत्र, धर्म, विज्ञान और ज्योतिष के 5000 वर्षों के छुपे राज

माँ की ममता — wonderful महाग्रंथ श्रृंखला खंड 1,2,3

सुखी दांपत्य जीवन: प्रेम, सम्मान और संवाद की संपूर्ण यात्रा

क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग | काल भैरव मंत्र, पूजा विधि और उपाय

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ: देवी शक्ति, तंत्र, साधना और सनातन चेतना का 12 दिव्य रहस्य

देवरिया 5 जून: पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी— सभाकुंवर कुशवाहा

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?
click on the link ब्लाग पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड विनर निधि सिंह से की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएंSeptember 16, 2026
gigolo culture जिगोलो का कल्चर: बढ़ती मांग, सामाजिक प्रभाव और छिपे हुए सच, क्या आप जानते हैं जिगोलो की पहचान क्या है?March 23, 2025











