उत्तर प्रदेश देवरिया। जनपद के सटे बिहार सीमा पर दर्दनाक हादसे में एक ट्रक क्लीनर की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बनकटा थाना क्षेत्र के सलेमपुर–मै़रवा मार्ग पर स्थित रामपुर बुजुर्ग पुलिस चौकी से महज कुछ मीटर की दूरी पर, राजेंद्र बाबू महाविद्यालय के मोड़ के समीप घटी।
ट्रक क्लीनर की मौत
मृतक की पहचान बिहार के पटना जिला अंतर्गत फतुहा निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है, जबकि हादसे के समय ट्रक चला रहा उसका भाई भारत कुमार बाल-बाल बच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीमेंट उतारने के बाद ट्रक की छत पर चढ़कर क्लीनर रितेश त्रिपाल (तिरपाल) समेट रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तेज करंट लगने से वह ट्रक से नीचे गिर पड़ा।
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
रितेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह अपने भाई के साथ मजदूरी के लिए ट्रक में क्लीनर का काम करता था। स्थानीय लोग और पुलिस हादसे को लेकर बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बिजली विभाग इस तरह की दुर्घटनाओं से बचने के लिए हाईटेंशन तारों की ऊंचाई की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करे।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
amitsrivastav.in पर अपनी पसंदीदा लेख पढ़ने के बेल आइकन को दबा एक्सेप्ट करें एप्स इंस्टाल करें अधिक से अधिक लोगों को शेयर करें।
Table of Contents

amitsrivastav.in पर देवरिया से दिलीप कुमार की रिपोर्ट डायरेक्टर गूगल पर सर्च कर कभी भी पढे़।
click on the link ब्लाग पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड विनर निधि सिंह से की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएंSeptember 16, 2026
gigolo culture जिगोलो का कल्चर: बढ़ती मांग, सामाजिक प्रभाव और छिपे हुए सच, क्या आप जानते हैं जिगोलो की पहचान क्या है?March 23, 2025
विकसित भारत की संकल्पना के शिल्पकार है नरेंद्र मोदी: September 17 सभा कुंवर कुशवाहा

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड विनर निधि सिंह से की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Sex Positions तंत्र, धर्म, विज्ञान और ज्योतिष के 5000 वर्षों के छुपे राज

माँ की ममता — wonderful महाग्रंथ श्रृंखला खंड 1,2,3

सुखी दांपत्य जीवन: प्रेम, सम्मान और संवाद की संपूर्ण यात्रा

क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग | काल भैरव मंत्र, पूजा विधि और उपाय

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ: देवी शक्ति, तंत्र, साधना और सनातन चेतना का 12 दिव्य रहस्य

देवरिया 5 जून: पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी— सभाकुंवर कुशवाहा













