शिव पार्वती और 1 भाग्यहीन व्यक्ति की Wonderful कहानी: भाग्य और कर्म का अनमोल संदेश

Amit Srivastav

Updated on:

शिव पार्वती और भाग्यहीन व्यक्ति की कहानी: भाग्य और कर्म का अनमोल संदेश

प्राचीन काल से ही हमारे धर्मग्रंथों और पौराणिक लोककथाओं में भाग्य और कर्म का गहन महत्व बताया गया है। इस शिव पार्वती और भाग्यहीन व्यक्ति की कहानी में हम भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के देव वंश-अमित श्रीवास्तव एक रोचक और विचारणीय प्रसंग को प्रस्तुत कर रहे हैं जिसे अंत तक पढ़ने व मनन करने से जीवन में बदलाव के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण प्रेरणा मिल सकती है। इस कहानी को अंत तक इत्मिनान से पढ़िए समझिए और अपने-अपने जीवन में अनुसरण किजिये। लेखक कि लेखनी समाज के लिए मार्गदर्शी होती है, क्योंकि? कर्म धर्म की कलम ईश्वरीय सत्ता के अंतर्गत चलती है।


एक पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती ने मानव जीवन के संघर्षों और भाग्य-कर्म के रहस्यों को समझाने के लिए धरती पर भ्रमण किया। जिस पर आधारित यह पौराणिक कथा हमें सिखाती है कि भाग्य और कर्म का संतुलन ही जीवन का आधार है। कहानी की रूपरेखा निम्नवत है।

  • शिव और पार्वती का पृथ्वी पर आगमन
  • मानव जीवन के संघर्षों को समझने के लिए शिव और पार्वती ने पृथ्वी का भ्रमण किया।
  • अंधे धनवान और दरिद्र व्यक्ति की मुलाकात
  • गांव में एक दरिद्र व्यक्ति और अंधे धनवान की स्थिति ने माता पार्वती को करुणा से भर दिया।
  • सोने के घड़े की परीक्षा
  • भगवान शिव ने दरिद्र व्यक्ति के भाग्य की परीक्षा लेने के लिए उसके रास्ते में सोने का घड़ा रखा।
  • दरिद्र व्यक्ति का घड़े को न पहचानना
  • दरिद्र व्यक्ति ने घड़े को पत्थर समझकर रास्ते से हटा दिया, जिससे उसकी सोच और भाग्य उजागर हुए।
  • माता पार्वती का आश्चर्य और शिव का ज्ञान
  • भगवान शिव ने समझाया कि भाग्य और दृष्टिकोण का गहरा संबंध है।
  • कहानी से मिलने वाला जीवन का संदेश
  • भाग्य और कर्म का संतुलन
  • अवसर को पहचानने का महत्व
  • सकारात्मक सोच का प्रभाव
  • आधुनिक जीवन के लिए प्रेरणा
  • यह कथा सिखाती है कि सही कर्म और सकारात्मक दृष्टिकोण से भाग्य को बदला जा सकता है।

भगवान शिव और माता पार्वती का धरती पर आगमन
प्राचीन काल की बात है, भगवान शिव और माता पार्वती कैलाश पर्वत पर निवास करते हैं। एक दिन माता पार्वती ने भगवान शिव से कहा, “हे स्वामी, हम सदैव अपने भक्तों की प्रार्थनाओं को सुनते हैं, परंतु उनके जीवन को पास से देखने और समझने का अवसर कम ही मिलता है। चलिए, आज हम पृथ्वी पर भ्रमण करें और मानव जीवन के संघर्षों को देखें।”


भगवान शिव ने माता पार्वती की बात स्वीकार कर ली। भगवान शिव अपने वाहन नंदी पर सवार होकर जगत-जननी स्वरुपा माता पार्वती के साथ पृथ्वी पर भ्रमण के लिए निकल पड़े।


चलते-चलते शिव और पार्वती एक गांव पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि एक अंधा व्यक्ति, जो धनवान था, और एक बेहद दरिद्र व्यक्ति साथ-साथ चल रहे थे। अंधे व्यक्ति के पास खाने-पीने का सामान था, जबकि दरिद्र व्यक्ति अत्यंत भूखा और कमजोर था। जो अंधे को एक डंडे से सहारा दे लिए जा रहा था।


दोनों धीरे-धीरे गांव के बाहर एक बागीचे की ओर जा रहे थे। वहां पहुंचकर अंधे व्यक्ति ने अपनी खाने-पीने की सामग्री में से कुछ खाया और जो बचा, वह दरिद्र व्यक्ति को दे दिया। दरिद्र व्यक्ति ने उस बचा-खुचा भोजन को खाया।


यह दृश्य देखकर माता पार्वती का हृदय करुणा से भर गया। उन्होंने भगवान शिव से कहा, “हे स्वामी, यह दरिद्र व्यक्ति कितने कष्ट में है। इसका जीवन इतना दुखद और अभावपूर्ण क्यों है? क्या इसे थोड़ा धन देकर इसका जीवन सुखमय नहीं बनाया जा सकता?”


भगवान शिव मुस्कुराए और बोले, “पार्वती, इस व्यक्ति का जीवन भाग्य और कर्म के बंधन में जकड़ा हुआ है। इसे धन दिया भी जाए, तो भी यह उसे स्वीकार नहीं करेगा।”


माता पार्वती को यह बात असंभव प्रतीत हुई। उन्होंने जिज्ञासापूर्ण स्वर में कहा, “हे स्वामी, ऐसा कौन होगा जो धन को ठुकरा दे? कृपया इसे कुछ धन देकर देखें।”


भगवान शिव ने माता पार्वती की बात मान ली। उन्होंने अपने दिव्य चमत्कार से सोने के सिक्कों से भरा एक सोने का घड़ा बनाया और उसे दरिद्र व्यक्ति के रास्ते में रख दिया। वह घड़ा इस प्रकार रखा गया कि व्यक्ति के लिए उसे देखना और पाना सहज हो।


भगवान शिव ने माता पार्वती से कहा, “चलो, अब देखते हैं कि यह व्यक्ति इस धन का उपयोग करता है या नहीं।”


भगवान शिव ने माता पार्वती से कहा वहां छाया में चलकर बैठकर देखा जाए, आप जिसे धन देने के लिए जिद्द कर रही हैं वो इस धन को क्या करता है?

दरिद्र व्यक्ति की प्रतिक्रिया- थोड़ी देर बाद वह दरिद्र व्यक्ति, अंधे व्यक्ति को सहारा देते हुए उसी रास्ते से लौटा। थोड़ी दूर चलने के बाद वह दरिद्र व्यक्ति अपने आंखों पर पट्टी बांधकर अंधे होने का एहसास करते चलने लगा कि देखें अंधे व्यक्ति को चलने में कितनी समस्या होती होगी। जैसे ही वह सोने के घड़े के पास पहुंचा, उसने महसूस किया कि रास्ते में कुछ रखा है। उसने अपनी लाठी से उसे छुआ और कहा, “अरे, यह रास्ते में पड़ा कोई पत्थर है। इसे हटाना होगा ताकि कोई ठोकर न खा ले।” यह कहते हुए उसने घड़े को रास्ते से किनारे कर दिया और बिना रुके आगे बढ़ गया।

माता पार्वती का आश्चर्य और शिव का ज्ञान

यह देखकर माता पार्वती अत्यंत आश्चर्यचकित हो गईं। उन्होंने भगवान शिव से कहा, “हे स्वामी, यह तो अविश्वसनीय है! इसे कैसे पता नहीं चला कि वह पत्थर नहीं, बल्कि सोने का घड़ा था? क्या इसका भाग्य सचमुच इतना खराब है?”

भगवान शिव ने गहन ज्ञानपूर्ण स्वर में उत्तर दिया-
पार्वती, मैंने पहले ही कहा था कि यह व्यक्ति अपने भाग्य से बंधा हुआ है। इसकी दृष्टि केवल भौतिक नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी अंधी है। इसे अवसर मिला, लेकिन इसके भाग्य में उस अवसर को पहचानना और स्वीकार करना नहीं लिखा था। इस वजह से वो निज मौके पर भी दुखपूर्ण जीवन जीने के बावज़ूद स्वीकार करने के जगह अपने बनावटी अंधेपन के कारण आपके प्रस्ताव स्वरूप उस धन को भी स्वीकार नहीं कर सका।

जब जीवन रूपी भाग्य दुखपूर्ण रहना होता है तो ऐसे ही जीवन में मिले मौके को व्यक्ति स्वयं गंवा बैठता है और उन्हें बाद में कुछ भी हासिल नही होता। अनायास ही दोष ईश्वर को दे दिया जाता है।

कहानी का गहरा संदेश

इस घटना ने माता पार्वती को गहन शिक्षा दी। यह कथा केवल एक रोचक कहानी नहीं है, बल्कि हमारे जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण सीख है। किसी महत्वपूर्ण अवसर को खो देना खुद अपनी सबसे बड़ी कमी है।

भाग्य और कर्म का संतुलन- भाग्य और कर्म दोनों ही जीवन में महत्वपूर्ण हैं। लेकिन केवल भाग्य पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। अपने कर्मों के माध्यम से भाग्य को बदलने का प्रयास करना चाहिए। किसी-किसी को उत्तम भाग्य और पूर्व जन्मों के अच्छे कर्म के फलस्वरूप कुछ अनायास ही मिलता दिख जाए तो उसे ईश्वरीय या प्राकृतिक वरदान मानकर स्वीकार कर लेना सबसे बड़ी समझदारी है।

अवसर की पहचान- जीवन में अवसर हर किसी को मिलते हैं। लेकिन उनकी पहचान और सही समय पर उनका उपयोग करना हमारी सोच और समझ पर निर्भर करता है। जब निज मौके पर उस दरिद्र व्यक्ति के समान आखों पर पट्टी बांध आवश्यकता स्वरूप धन, उपहार, साथ आदि को स्वीकार नहीं किया जाता तो उसके लिए ईश्वर दोषी नहीं। ईश्वर ने तो आवश्यक वस्तु सामने रख ही दिया जब उसे स्वीकार नहीं किया जायेगा तो इसमे सम्पूर्ण दोष खुद की होती है।

सकारात्मक सोच का महत्व- यदि हमारी दृष्टि और सोच सकारात्मक हो, तो हम कठिन परिस्थितियों में भी अवसरों को पहचान सकते हैं और उनका लाभ उठा सकते हैं। ईश्वर ने हम सभी को सोचने समझने उचित निर्णय लेने की छमता अनुसार ज्ञान दिया है। किसी-किसी को ईश्वरीय वरदान स्वरूप ज्ञान की अधिकता रहती है जो समाज के लिए मार्गदर्शी साबित होते हैं। जहां दिमाग किसी निर्णय को लेने सोचने समझने में थोड़ी असमर्थ दिखे वहां अपने दिल से उत्पन्न सोच विचार पर निर्णय ले लेनी चाहिए। यही सकारात्मक दृष्टिकोण से लिया गया निर्णय जीवन के पथ को सुखमय बनाने में मदद करता है।

असफलताओं के लिए भाग्य दोषी क्यो?

शिव पार्वती और 1 भाग्यहीन व्यक्ति की Wonderful कहानी: भाग्य और कर्म का अनमोल संदेश

आज के समय में भी कई लोग अपनी असफलताओं के लिए भाग्य को दोष देते हैं। वे परिस्थितियों का बहाना बनाते हैं और अवसरों को पहचानने और उनका सही उपयोग करने में खुद ही असफल रहते हैं। कभी-कभी तो ईश्वर को ही दोषी करार देते हुए कुछ लोगों को देखा जा सकता है। वैसे लोगों का जीवन तमाम संघर्ष से गुजरते हुए भी दुखपूर्ण व्यतीत होता है।

अगर आपको अपने जीवन में किसी चीज़ की आवश्यकता है और वो किसी तरह से सामने नज़र में है तो उसे प्राकृतिक या ईश्वरीय वरदान मानकर स्वीकार कर लेना भाग्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ईश्वर किसी को कुछ पाने का बार-बार अवसर नही देता जब कभी भी अवसर मिले सहर्ष स्वीकार कर लेना चाहिए।

Click on the link शिव-पार्वती संवाद में तंत्रशास्त्र कामशास्त्र से योनि का 64 प्रकार दुर्लभ लेखनी पढ़ने के लिए यहां क्लिक किजिये।

आधुनिक जीवन में कहानी का महत्व-

यह कहानी हमें यह सिखाती है कि यदि हम अपने जीवन में बदलाव चाहते हैं, तो हमें अपनी सोच, दृष्टिकोण और कर्मों को सुधारना होगा। केवल भाग्य पर भरोसा करना या ईश्वर को दोषी करार देना जीवन की समस्याओं का समाधान नहीं है। अपने दिल दिमाग से आवश्यक निर्णय समय-समय पर लेना चाहिए अवसर खो देना बहुत बड़ी मुर्खता है।

शिव पार्वती और 1 भाग्यहीन व्यक्ति की Wonderful कहानी: भाग्य और कर्म का अनमोल संदेश

भाग्य और कर्म का गूढ़ संदेश

भाग्य और कर्म दोनों हमारे जीवन को दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं। सही दृष्टिकोण और प्रयासों से भाग्य को भी बदला जा सकता है। यह कथा हमें सिखाती है कि हमें अवसरों को पहचानने और उनका लाभ उठाने की क्षमता खुद मे विकसित करनी चाहिए। ईश्वरीय या प्रकृति किसी को एक अवसर अपने आवश्यकता अनुसार जरुर देती है। उसे खोने के बाद भविष्य में पछतावा कभी न कभी जरुर आता है।

भगवान शिव माता पार्वती के इस कथा का निष्कर्ष
भगवान शिव और माता पार्वती की यह कथा केवल एक कहानी नहीं है, बल्कि जीवन के लिए एक प्रेरणा है। यह हमें सिखाती है कि भाग्य और कर्म दोनों ही महत्वपूर्ण हैं, लेकिन सही प्रयासों और सकारात्मक दृष्टिकोण से हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।


इस कहानी का संदेश यही है कि हमें अपने कर्मों के माध्यम से अपने भाग्य को सुधारने की दिशा में सतत प्रयास करना चाहिए। जीवन में केवल अवसरों का आना पर्याप्त नहीं है, उन्हें पहचानकर उपयोग करना ही असली सफलता है। किसी को बार-बार ईश्वर अवसर नही देता।

शिव पार्वती और 1 भाग्यहीन व्यक्ति की Wonderful कहानी: भाग्य और कर्म का अनमोल संदेश

Amazon.com पर दस महाविद्या मंत्र और साधना विधि-विधान सम्पूर्ण जानकारी वृहद महाग्रंथ के लिए यहां क्लिक करें।

शिव पार्वती और 1 भाग्यहीन व्यक्ति की Wonderful कहानी: भाग्य और कर्म का अनमोल संदेश

अर्धनारीश्वर चेतना महाग्रंथ देवी कामाख्या की प्रेरणा से रचित वृहद महाग्रंथ अर्धनारीश्वर प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें 7379622843 संक्षिप्त विवरण पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

HomeOctober 27, 2022Amit Srivastav
शिव पार्वती और 1 भाग्यहीन व्यक्ति की Wonderful कहानी: भाग्य और कर्म का अनमोल संदेश

देवरिया 5 जून: पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी— सभाकुंवर कुशवाहा

देवरिया 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम करही भुवन में भाजपा भाटपार रानी मंडल के द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना था।इस अवसर पर दर्जनों पौधे लगाए … Read more
शिव पार्वती और 1 भाग्यहीन व्यक्ति की Wonderful कहानी: भाग्य और कर्म का अनमोल संदेश

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया क्यों युवाओं को आकर्षित कर रही है? जानिए Black Hole, Space Science, Artificial Intelligence, Robots, Alien Life और भविष्य की तकनीकों का एक विस्तृत शैक्षणिक विश्लेषण। आज की युवा पीढ़ी केवल पारंपरिक शिक्षा, नौकरी और मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गई है। इंटरनेट, Artificial Intelligence, Space Research … Read more
शिव पार्वती और 1 भाग्यहीन व्यक्ति की Wonderful कहानी: भाग्य और कर्म का अनमोल संदेश

देवरिया में आंगनबाड़ी नियुक्ति विवाद महिला ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

देवरिया जिले के भागलपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गहिला में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नियुक्ति को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गांव की निवासी कमलावती सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वर्ष 2004 में उन्हें विधिवत चयनित किए जाने के बावजूद बाद में साजिश के तहत कुछ वर्ष बाद हटाकर दूसरी … Read more
शिव पार्वती और 1 भाग्यहीन व्यक्ति की Wonderful कहानी: भाग्य और कर्म का अनमोल संदेश

Kisan Sammelan Gwalior In Nidhi Singh: पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने 1 राम दरबार भेंट कर किया अभिनंदन

ग्वालियर में आयोजित कृषि सम्मेलन Kisan Sammelan Gwalior में पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने निधि सिंह को राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया। निधि सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती, सहकारिता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में आयोजित एक भव्य सहकारिता कृषि सम्मेलन में देश-विदेश में अपनी उपलब्धियों और … Read more
शिव पार्वती और 1 भाग्यहीन व्यक्ति की Wonderful कहानी: भाग्य और कर्म का अनमोल संदेश

20 May Deoria: वेतन संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध — “जनता की सेवा करें या परिवार बचाएं?”

20 May Deoria। में एनएचएम कर्मियों, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सीएचओ और डॉक्टरों ने लंबित वेतन के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। जानिए वेतन संकट, कर्मचारियों की मांग और स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ने वाले असर की पूरी रिपोर्ट। महीनों से लंबित वेतन ने स्वास्थ्य कर्मियों को आर्थिक और मानसिक संकट में धकेला।देवरिया में स्वास्थ्य … Read more
शिव पार्वती और 1 भाग्यहीन व्यक्ति की Wonderful कहानी: भाग्य और कर्म का अनमोल संदेश

NCF 2023 के संदर्भ में भाषा शिक्षण: गहन अध्ययन, कौशल और रचनात्मकता की तरफ

नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2023 (NCF 2023) ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव लाया है। भाषा शिक्षण के क्षेत्र में सबसे बड़ा परिवर्तन यह है कि पुरानी रट्टू प्रणाली को पूरी तरह खारिज कर दिया गया है। हिंदी भाषा को अब ‘कोर्स A और B’ के स्थान पर … Read more
शिव पार्वती और 1 भाग्यहीन व्यक्ति की Wonderful कहानी: भाग्य और कर्म का अनमोल संदेश

जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

जनगणना-2027 पर बड़ा सवाल सरकारी काम या महंगे स्मार्टफोन बेचने की योजना? जनगणना-2027 एप्स पुराने एंड्रॉयड मोबाइल में न चलने पर प्रगणकों में नाराजगी। क्या डिजिटल इंडिया के नाम पर कर्मचारियों पर महंगे मोबाइल और डेटा खर्च का दबाव डाला जा रहा है? प्रगणकों की जेब पर डिजिटल हमला! जनगणना-2027 एप्स पर व्यंग्यात्मक विश्लेषण। पुराने … Read more
कामाख्ये वरदे देवी नील पर्वत वासिनी। त्वं देवी जगत माता योनिमुद्रे नमोस्तुते।। sexual intercourse भोग संभोग

Yoni Sadhana Vidhi योनि साधना अदृष्ट शक्ति का महाप्रवाह वृहद तांत्रिक ग्रंथ 40 अध्याय

Yoni Sadhana Vidhi —तंत्र, शक्ति, कुण्डलिनी और ब्रह्माणी योनि का गूढ़ विज्ञान। वाममार्ग व दक्षिणमार्ग साधना का विस्तृत आध्यात्मिक वर्णन कामेश्वरी देवी कामाख्या की मार्गदर्शन में। जानें योनि साधना क्या है सम्पूर्ण मार्गदर्शिका। भूमिका/प्रस्तावनायोनि साधना: अदृष्ट शक्ति का महाप्रवाह केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि भारतीय तांत्रिक परंपरा के उस गूढ़ विज्ञान का उद्घाटन है, जिसे … Read more
शिव पार्वती और 1 भाग्यहीन व्यक्ति की Wonderful कहानी: भाग्य और कर्म का अनमोल संदेश

16 मई: वेतन भुगतान में देरी से स्वास्थ्य कर्मियों में बढ़ी नाराजगी, परिवार चलाना हुआ मुश्किल

देवरिया 16 मई। जनपद देवरिया में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मार्च माह से वेतन न मिलने के कारण भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। चाहे फील्ड में कार्यरत कर्मचारी हों या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी, सभी वेतन भुगतान में हो रही देरी … Read more
यक्षिणी साधना, सरल यक्षिणी साधना, काम यक्षिणी Yakshini sadhna

56 प्रकार के भोग में सबसे उत्तम भोग सम्भोग: धर्म, तंत्र, योग और विज्ञान के अनुसार प्रेम, ऊर्जा और चेतना का रहस्य

भारतीय दर्शन, तंत्र, योग, आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के अनुसार सम्भोग को सबसे उत्तम भोग क्यों कहा गया? जानिए 56 प्रकार के भोग, शिव-शक्ति, कुंडलिनी, प्रेम, ऊर्जा, मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक चेतना का गहन विश्लेषण। भारतीय संस्कृति में “भोग” शब्द का अर्थ केवल भोजन, धन, वैभव या इंद्रिय सुख तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह … Read more

1 thought on “शिव पार्वती और 1 भाग्यहीन व्यक्ति की Wonderful कहानी: भाग्य और कर्म का अनमोल संदेश”

Leave a Comment