Palmistry: हस्तरेखा देखना चित्र सहित: हस्तरेखा ज्योतिष विज्ञान सम्पूर्ण जानकारी

Amit Srivastav

Updated on:

Palmistry: हस्तरेखा देखना चित्र सहित: हस्तरेखा ज्योतिष विज्ञान सम्पूर्ण जानकारी

हस्तरेखा ज्योतिष विज्ञान Palmistry भारतीय ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसमें व्यक्ति के हाथ की सभी रेखा, आकार, उंगलियों और हथेली की बनावट का अध्ययन किया जाता है। इस ज्योतिष शास्त्र से व्यक्ति के जीवन, स्वभाव, और भविष्य के बारे में गहराई से जानकारी प्राप्त की जाती है। तो आईए आज की लेखनी मे भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के हम देव वंश-अमित श्रीवास्तव की कर्म-धर्म लेखनी में जानिये ज्योतिष शास्त्र शिक्षा पर गहन दुर्लभ सुस्पष्ट जानकारी।

ज्योतिष शास्त्र, समुद्र शास्त्र, कोखशात्र, खगोलशास्त्र, तंत्रशास्त्र, सेक्स एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन, धर्म ग्रंथ, शक्तिपीठ, सृष्टि की उत्पत्ति, पूर्वजों की उत्पत्ति- कौन किसके वंशज, गोत्र, अनेकों धर्म ग्रंथों के मंथन व दैवीय कृपा से सुस्पष्ट हर तरह की जानकारी के लिए सम्पर्क किजिये हमारे भारतीय हवाटएप्स कालिंग सम्पर्क नम्बर 7379622843 पर।

Table of Contents

हस्तरेखा ज्योतिष ज्ञान विज्ञान की शुरुआत हजारों वर्ष पहले भारत में हुई थी और यह धीरे-धीरे चीन, मिस्र और यूनान तक फैल गयी। यह ज्योतिष ज्ञान शास्त्र यह मानता है हाथों की रेखाएं हमारे मस्तिष्क और जीवन की घटनाओं का प्रतिबिंब होती हैं। हस्तरेखा ज्योतिष ज्ञान से जीवन कि सभी पहलुओं की जानकारी मिलती है।

हथेली के आकार प्रकार

  • हाथ की बनावट चार प्रकार की होती है।
  • पृथ्वी हथेली: स्थिरता और मेहनत, चौड़ी और मोटी हथेली, छोटी उंगलियां।
  • जल हथेली: संवेदनशीलता और रचनात्मकता, लंबी हथेली, कोमल और पतली उंगलियां।
  • अग्नि हथेली: साहस और नेतृत्व, चौड़ी हथेली, छोटी और तेजस्वी उंगलियां।
  • वायु हथेली: तर्कशीलता और संवाद कौशल, चौड़ी हथेली, लंबी और पतली उंगलियां।
Palmistry: हस्तरेखा देखना चित्र सहित: हस्तरेखा ज्योतिष विज्ञान सम्पूर्ण जानकारी

पृथ्वी हथेली की मुख्य विशेषताएं हथेली चौड़ी और मोटी होती हैं। उंगलियां छोटी और मजबूत होती हैं। त्वचा मोटा और कठोर होता है। ऐसे हथेली का रंग सामान्यत हल्का भूरा या गेंहुआ होता है। ऐसे हथेली वाले लोग मेहनती, व्यवहारिक और भरोसेमंद होते हैं। स्वभाव सरल और इनमें सहनशीलता होती है। ये लोग सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। आमतौर पर ऐसे लोग ग्रामीण या प्राकृतिक परिवेश में रहना पसंद करते हैं।  इनके अंदर रचनात्मकता की कमी होती है, बदलाव के प्रति जिद्दी होते हैं।

जल हथेली वाले लोगों की हथेली लंबी और पतली होती है। उंगलियां कोमल और लंबी-लंबी होती हैं। त्वचा मुलायम और चमकदार होता है। ऐसे लोगों की हथेली का रंग गुलाबी या हल्का सफेद होता है। इन हथेली वालों का स्वभाव संवेदनशील, भावुक व रचनात्मक होता है। ये लोग कला व साहित्य के क्षेत्र में सफल होते हैं। इन हथेली वालो कि कल्पना शक्ति बहुत अधिक विकसित होती है। ऐसे हथेली वाले दूसरों की भावनाओं को अच्छी तरह से समझ लेते हैं। दूसरों की भावनाओं में बह जाने की प्रवृत्ति और कभी-कभी सही निर्णय ले पाने में असमर्थता इनकी खास कमजोरी होती है, सही निर्णय न लें पाने के कारण इन्हें धोखा खाना पड़ता है।

अग्नि हथेली चौड़ी और उंगलियां छोटी-छोटी होती हैं। हथेली की त्वचा मुलायम और गर्म होती है। ऐसे हथेली का रंग लाल व चमकदार। हाथों की रेखाएं गहरी और स्पष्ट होती हैं। अग्नि हथेली वाले लोग ऊर्जावान, साहसी और आत्मविश्वासी होते हैं। ये लोग नेतृत्व में माहिर होते हैं। जीवन में जोखिम लेना पसंद करते हैं। तेजस्वी और महत्वाकांक्षी होते हैं। ऐसे हथेली वाले गुस्सैल होते हैं और जल्दबाजी में निर्णय लेने की प्रवृत्ति होती है। ऐसे हथेली वालो में धैर्य धारण की कमी रहती है। किसी छोटी-छोटी बात पर तुरंत उत्तेजित हो जाते हैं।

वायु हथेली चौड़ी और उंगलियां लंबी होती हैं। त्वचा मुलायम और हल्की होती है। हथेली का रंग हल्का या पीला होता है। वायु हथेली वाले लोग बुद्धिमान, तर्कशील और विचारशील होते हैं। ये लोग संवाद कुशल और सामाजिक होते हैं। शिक्षा अध्ययन और नई चीजें सीखने में रुचि रखते हैं। ऐसे हथेली वाले तकनीकी और वैज्ञानिक क्षेत्रों में सफल होते हैं। कभी-कभी अत्यधिक सोचने की प्रवृत्ति होती है। इनके अंदर भावनात्मक स्थिरता की कमी होती है।

हथेली के आकार प्रकार के साथ-साथ हथेली की रेखाओं, पर्वतों और उंगलियों का अध्ययन करके अधिक सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है। जीवन को बेहतर बनाने के लिए इन विशेषताओं का सही उपयोग करें।

हथेली की मुख्य रेखाएं

  • हस्तरेखा ज्योतिष में तीन प्रमुख रेखाएं होती हैं।
  • जीवन रेखा Life Line – जीवन की लंबाई-उम्र, स्वास्थ्य और ऊर्जा का संकेत देती है।
  • मस्तिष्क रेखा Head Line – बुद्धिमत्ता और मानसिक क्षमता का परिचय देती है।
  • हृदय रेखा Heart Line – प्रेम और भावनात्मक जीवन का प्रतीक है।

हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली की मुख्य रेखाओं palmistry lines का अध्ययन व्यक्ति के जीवन, स्वभाव, और भविष्य की जानकारी प्रदान करता है। तीन मुख्य रेखाएं जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा, और हृदय रेखा हैं। इनके अलावा, भाग्य रेखा, सूर्य रेखा, और अन्य सहायक रेखाओं का भी महत्वपूर्ण स्थान है।

जीवन रेखा
Life Line

जीवन रेखा Life line तर्जनी उंगली बृहस्पति पर्वत के नीचे अंगूठे के ऊपर से शुरू होकर हथेली के निचले हिस्से मणिबंध के तरफ़ आती है। यह रेखा जीवन की लंबाई यानी उम्र, ऊर्जा और स्वास्थ्य की स्थिति को दर्शाती है। इस रेखा को बारीकी से देखकर उम्र का अंदाजा लगाया जाता है, यह जीवन रेखा जीवन की गुणवत्ता, घटनाओं और संघर्षों का प्रतिनिधित्व भी करती है।

गहरी और लंबी जीवन रेखा लम्बे उम्र, मजबूत स्वास्थ्य और व्यक्ति को ऊर्जावान होने को दर्शाती है। छोटी या टूटी-फूटी हुई जीवन रेखास्वास्थ्य संबंधी समस्याएं व जीवन में कठिनाइयों का संकेत देती है। कई शाखाओं वाली जीवन रेखाजीवन में बदलाव और यात्रा की संभावना को दर्शाती है। जीवन रेखा पर द्वीप Island- रोग या तनाव का संकेत देता है।

मस्तिष्क रेखा
Head Line

यह रेखा बृहस्पति पर्वत हृदय रेखा के नीचे जीवन रेखा से हथेली के बीच से होते हुए मंगल पर्वत की ओर छोटी उंगली बुध क्षेत्र के नीचे हथेली के मध्य भाग में बढ़ती है। यह जितनी लम्बी होती है व्यक्ति उतना ही बुद्धिमान होता है। सीधी रेखा सरकारी नौकरी सेल्फ व्यवसाय से लाभ कमाने का संकेत देता है। यह रेखा नीचे की ओर झुकाव लिए चंद्र पर्वत की ओर आती है तो व्यक्ति कलाकार अविष्कार के क्षेत्र में होता है। मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा से दूरी बनाकर निकलते हुए चलती है वैसे व्यक्ति सेल्फ स्टेंड होते हैं। अपना हर एक निर्णय स्यम् लेते हैं।

यह रेखा व्यक्ति की सोचने की क्षमता, बुद्धिमत्ता और निर्णय लेने की योग्यता को दर्शाती है। यह रेखा मानसिक स्वास्थ्य और स्थिरता का प्रतीक है। गहरी और सीधी रेखा तार्किक और व्यावहारिक स्वभाव को भी दर्शाती है। घुमावदार मस्तिष्क रेख रचनात्मक और कलात्मक स्वभाव को दर्शाती है। यह टूटी हुई रेखा मानसिक तनाव या भ्रम पैदा करती है। दोहरी मस्तिष्क रेखा असाधारण बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता का प्रतीक है। इस रेखा पर द्वीप मानसिक भ्रम या निर्णय में अस्थिरता उत्पन्न करती है।

हृदय रेखा Heart Line
heart line palmistry

यह रेखा हथेली के ऊपरी हिस्से में, छोटी उंगली बुध पर्वत के नीचे से शुरू होकर तर्जनी उंगली बृहस्पति पर्वत की ओर जाती है। यह व्यक्ति के भावनात्मक जीवन, प्रेम संबंधों और दिल के स्वास्थ्य को दर्शाती है। यह हृदय रेखा व्यक्ति की सहानुभूति, संवेदनशीलता, और रोमांटिक स्वभाव का प्रतीक है। लंबी और गहरी हृदय रेखा गहरा प्रेम और स्थिर संबंध कि सूचक है।

छोटी हृदय रेखा भावनाओं में कमी, आत्मकेंद्रित को  उजागर करती है। टूटी हुई हृदय रेखा अस्थिर संबंध व दिल का दर्द की सूचक होती है। ह्दय रेखा पर द्वीप भावनात्मक तनाव या प्रेम में धोखा को दर्शाती है। सीधी ह्दय रेखा व्यावहारिक दृष्टिकोण कि सूचक है। घुमावदार हृदय रेखा भावुक और प्रेमी स्वभाव को दर्शाती है।

भाग्य रेखा
Fate Line

यह रेखा हथेली के निचले हिस्से मणिबंध से शुरू होकर बीच में शनि पर्वत की ओर जाती है। व्यक्ति के करियर, भाग्य और जीवन के बड़े बदलावों को दर्शाती है। यह रेखा आर्थिक स्थिति और सफलता का प्रतीक है। गहरी और सीधी भाग्य रेखाजीवन में स्थिरता और सफलता को दर्शाती है। टूटी हुई भाग्य रेखा करियर में उतार-चढ़ाव उत्पन्न करती है। कई भाग्य रेखाएं व्यक्ति के जीवन में कई दिशाओं में सफलता हासिल कराती है।

सूर्य रेखा Sun Line

सूर्य रेखा अंगूठे के पास से शुरू होकर सूर्य पर्वत अनामिका उंगली के नीचे तक जाती है। यह रेखा व्यक्ति की प्रसिद्धि, रचनात्मकता और सफलता को दर्शाती है। गहरी और स्पष्ट सूर्य रेखा जीवन में प्रसिद्धि और धन अर्जित करने को दर्शाती है। कई शाखाओं वाली सूर्य रेखा जीवन में विविधता और अस्थिरता उत्पन्न करती है।

मंगल रेखा Mars Line
मंगल रेखा साहस और आत्म-विश्वास को दर्शाने वाली होती है।

हथेली में कई पर्वत होते हैं, जो व्यक्ति के स्वभाव और भाग्य का निर्धारण करते हैं।

  • गुरु पर्वत Mount of Jupiter नेतृत्व और सम्मान।
  • शनि पर्वत Mount of Saturn जिम्मेदारी और स्थिरता।
  • सूर्य पर्वत Mount of Sun रचनात्मकता और प्रसिद्धि।
  • बुध पर्वत Mount of Mercury संवाद और व्यापारिक क्षमता।
  • शुक्र पर्वत Mount of Venus प्रेम और सौंदर्य।
  • चंद्र पर्वत Mount of Moon कल्पना और मानसिक संतुलन।

हस्तरेखा पढ़ने की प्रक्रिया

  • हथेली का चयन:
  • पुरुषों के लिए दायां हाथ और महिलाओं के लिए बायां हाथ प्रमुख होता है।
  • हस्तरेखा का अध्ययन:
  • रेखाओं की गहराई, लंबाई और बनावट का निरीक्षण।
  • पर्वतों का निरीक्षण:
  • पर्वत का उभार और उनकी स्थिति का अध्ययन।
  • उंगलियों की बनावट:
  • उंगलियों की लंबाई, आकार और उनकी मुद्राएं भी व्यक्ति के स्वभाव को दर्शाती हैं।

हस्तरेखा ज्योतिष के लाभ

स्वभाव का विश्लेषण: व्यक्ति की ताकत और कमजोरियों को जानना।
भविष्य की योजना: जीवन के संभावित उतार-चढ़ाव को समझना।
समस्याओं का समाधान: ज्योतिषीय उपायों से जीवन में सुधार लाना।

हाथ में लव मैरिज व अरेंजमेंट मैरिज की रेखा शादी रेखा Marriage Line के नाम से जानी जाती है। यह रेखा कनिष्ठा उंगली (छोटी उंगली) और हृदय रेखा के बीच हथेली के किनारे पर स्थित होती है।

पुरुषों के लिए लव मैरिज रेखा

दाहिना हाथ – पुरुषों के लिए दाहिने हाथ की शादी रेखा को देखा जाता है। यदि शादी रेखा साफ, सीधी और गहरी है, तो यह प्रेम विवाह Love Marriage का संकेत देती है। रेखा का थोड़ा ऊपर की ओर झुकना इस बात का प्रतीक है कि व्यक्ति का विवाह साथी के साथ प्यार और सामंजस्यपूर्ण होगा।

महिलाओं के लिए लव मैरिज रेखा

बायां हाथ- महिलाओं के लिए बाएं हाथ की शादी रेखा को देखा जाता है। यदि शादी रेखा हृदय रेखा के पास हो और स्पष्ट हो, तो प्रेम विवाह के योग बनते हैं। यदि रेखा के पास अन्य छोटी रेखाएं जुड़ी हों, तो यह प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव का संकेत है।

लव मैरिज के अन्य संकेत हाथ में

1. हृदय रेखा का ऊपर की ओर झुकाव – यह व्यक्ति के भावनात्मक रूप से प्रेम विवाह की ओर झुकाव को दर्शाता है।
2. भाग्य रेखा से जुड़ी छोटी रेखा – यदि भाग्य रेखा से कोई रेखा निकलकर हृदय रेखा को छूती है, तो प्रेम विवाह का योग होता है।
3. त्रिकोण का चिन्ह – यदि शादी रेखा के पास त्रिकोण हो, तो यह प्रेम विवाह में सफलता का संकेत है।
4. तिल Mole का होना – शादी रेखा पर तिल का होना प्यार में चुनौतियों का प्रतीक होता है, लेकिन विवाह संभव है।

लड़कों और लड़कियों के हाथ की शादी रेखा

पुरुष: दाहिने हाथ की शादी रेखा को प्राथमिकता दें।
महिला: बाएं हाथ की शादी रेखा को प्रमुख मानें।

लव मैरिज की संभावनाएं कैसे बढ़ाएं?

अपने जीवनसाथी से ईमानदारी और विश्वास बनाए रखें।
अगर ज्योतिषीय बाधाएं हैं, तो रत्न या उपाय अपनाएं।

हस्तरेखा देखने के लिए क्या करना चाहिए?

हथेली का अध्ययन करें हाथ की रेखाएं, उभार, और आकार को ध्यान से देखें। मुख्य रेखाओं पर ध्यान दें जीवन रेखा, हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा, और भाग्य रेखा को पहचानें। अन्य संकेतों का अध्ययन करें त्रिकोण, तिल, चक्र, वर्ग जैसे चिन्ह हाथ में मौजूद हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र कि किताबें पढ़ें हस्तरेखा से संबंधित प्रामाणिक पुस्तकें पढ़ें या किसी विशेषज्ञ से सीखें।

हाथ से भविष्य कैसे देखें?

जीवन रेखा- स्वास्थ्य और जीवन की लंबाई का संकेत देती है।
भाग्य रेखा- करियर और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक है।
हृदय रेखा- प्यार और भावनात्मक स्थिति को दर्शाती है।
मस्तिष्क रेखा – बुद्धि और निर्णय क्षमता की जानकारी देती है।

इस पर आधारित जानकारी उपरोक्त पैराग्राफ में दे दिया हूं बार-बार पढ़िए समझने का प्रयास किजिए। पढ़ने और समझने का अभ्यास करने पर हस्त ज्योतिष कि जानकारी प्राप्त होने में सहायक होगी।

हाथ में भाग्यशाली चिन्ह क्या है?

चक्र धन और प्रसिद्धि का संकेत है। त्रिकोण Triangle सफलता और ज्ञान को दर्शाता है। मछली का प्रतीक चिन्ह आध्यात्मिक सफलता की सूचक होती है। तिल Mole धन और बाधाओं का संकेत।

हाथों की लकीरों को कैसे पढ़ें?

दाहिने हाथ पुरुषों के लिए भविष्यवाणी के लिए देखा जाता है। बाएं हाथ स्त्रियों के लिए देखा जाता है, क्योंकि यह जन्मजात गुणों को दर्शाता है। रेखाओं की गहराई गहरी रेखाएं स्थायित्व दर्शाती हैं, जबकि हल्की रेखाएं अस्थिरता।

पैसे के लिए कौन सा हाथ लकी है?

भाग्य रेखा- यह रेखा मणिबंध से निकलकर बीच हथेली से होते हुए मध्यमा उंगली की ओर जाती है। गहरी और स्पष्ट भाग्य रेखा धन और सफलता का प्रतीक है। हथेली में सूर्य रेखा यदि सुस्पष्ट मौजूद है, तो यह प्रसिद्धि और धन का संकेत देती है।

सरकारी नौकरी की रेखा कौन सी होती है?

भाग्य रेखा मणिबंध से यदि शनि पर्वत मध्यमा उंगली के नीचे तक जाती है, तो सरकारी नौकरी का योग होता है। सूर्य रेखा यदि यह स्पष्ट है, तो सफलता के बड़े मौके मिलते हैं। मस्तिष्क रेखा मजबूत और लंबी हो तो व्यक्ति को निर्णय लेने में महारत होती है।

स्त्रियों का कौन सा हाथ देखना चाहिए?

स्त्री का बायां हाथ जन्मजात गुणों और भाग्य का प्रतीक माना जाता है। दाहिना हाथ कर्म और मेहनत के परिणामों को दर्शाता है।

धन रेखा कौन सी होती है?

भाग्य रेखा और सूर्य रेखा ये धन अर्जन के अवसर और सफलता को दर्शाती हैं। मस्तिष्क रेखा से जुड़ी छोटी रेखाएं अचानक धन प्राप्ति का संकेत देती हैं।

हाथ में अपना भविष्य कैसे देखें?

जीवन रेखा, भाग्य रेखा, और हृदय रेखा को पढ़कर आप अपने स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और रिश्तों का विश्लेषण कर सकते हैं।

लड़कियों का कौन सा हाथ शुभ माना जाता है?

लड़कियों के लिए बायां हाथ उनके भाग्य को दर्शाता है। इसलिए लड़कियों स्त्रीयों का बायां हाथ ज्योतिष शास्त्र में शुभ माना जाता है।

हस्तरेखा से आयु कैसे जाने?

जीवन रेखा इसकी लंबाई और स्पष्टता से व्यक्ति की उम्र का संकेत मिलता है। रेखाओं के चिह्न टूटी या फूटी रेखा स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा करती है।

हाथ में लव मैरिज कैसे पता करें?

हृदय रेखा के ऊपर कनिष्ठा उंगली के नीचे बुध पर्वत के पास अगर साफ और बिना टूटे ऊपर की ओर मुड़ कर जाती है, तो लव मैरिज के संकेत हैं। सीधी रेखा सार्वजनिक विवाह की सूचक होती है। यदि रेखा हृदय रेखा के पास है और सीधी है तो भी प्रेम विवाह संभव है।

जीवन रेखा कैसे देखें?

यह अंगूठे और तर्जनी उंगली के बीच भाग से शुरू होती है और नीचे की ओर मणिबंध की तरफ़ आती है। इसका स्पष्ट और गहरा होना अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र का संकेत है। बिस्तार पूर्वक ऊपर बता चुके हैं।
हस्तरेखा की यह जानकारी प्रारंभिक ज्ञान के लिए है। अधिक गहराई से अध्ययन के लिए विशेषज्ञ से सम्पर्क स्थापित करें और प्रमाणित किताबों का अध्ययन करें। सम्पूर्ण जानकारी इस छोटी सी लेखनी से दे पाना सम्भव नहीं है यहां मुख्य जानकारी आप पाठकों को दे दिए हैं।

Click on the link ज्योतिष शास्त्र – कुंडली में सूर्य ग्रह का प्रभाव जानने के लिए यहां क्लिक किजिये ।

हस्तरेखा स्थिर नहीं होती समय के साथ इसमें परिवर्तन होता रहता है।
व्यक्ति की मेहनत और परिस्थितियां रेखाओं के प्रभाव को बदल सकती हैं।
हस्तरेखा ज्योतिष को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखना चाहिए अंधविश्वास से नहीं।


महत्वपूर्ण सुझाव – मुख्य रेखाओं का अध्ययन करते समय उनकी गहराई, बनावट और स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। इन्हें जीवन की दिशा का मार्गदर्शन मानें, लेकिन कर्म और मेहनत को प्राथमिकता दें। कर्म और मेहनत से बदलाव भी होने की संभावना बनी रहती है।
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र व्यक्ति के जीवन का दर्पण है। यह हमारे व्यक्तित्व, भाग्य और भविष्य के बारे में गहरी जानकारी प्रदान करता है। हालांकि, इसे जीवन का सहायक माध्यम मानकर उपयोग करना चाहिए, ना कि पूर्ण सत्य मानकर हाथों की रेखाओं पर निर्भर हो बैठ जाना चाहिए। अगर आपका भाग्य बहुत अच्छा दर्शाता है तब भी मुख में भोजन अपने आप नही चला जायेगा हाथों से एक एक निवाला उठाकर डालना पड़ता है।

यदि आप पाठक हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र का गहन अध्ययन करना चाहते हैं, तो आप इस विषय के विशेषज्ञों से सलाह अवश्य ले सकते हैं या प्राचीन ग्रंथों का अध्ययन कर सकते हैं। कुंडली और हस्तरेखा से सम्बंधित जो सही जानकारी कहीं से उपलब्ध न हो सके सिर्फ़ उसके लिए हमसे ऊपर दिए गए सम्पर्क नम्बर पर सम्पर्क करें। हम भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के देव वंश-अमित श्रीवास्तव अपने पाठकों के लिए सटीक जानकारी देने का हर संभव प्रयास करते हैं।

click on the link ब्लाग पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

HomeOctober 27, 2022Amit Srivastav
Palmistry: हस्तरेखा देखना चित्र सहित: हस्तरेखा ज्योतिष विज्ञान सम्पूर्ण जानकारी

देवरिया 5 जून: पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी— सभाकुंवर कुशवाहा

देवरिया 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम करही भुवन में भाजपा भाटपार रानी मंडल के द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना था।इस अवसर पर दर्जनों पौधे लगाए … Read more
Palmistry: हस्तरेखा देखना चित्र सहित: हस्तरेखा ज्योतिष विज्ञान सम्पूर्ण जानकारी

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया क्यों युवाओं को आकर्षित कर रही है? जानिए Black Hole, Space Science, Artificial Intelligence, Robots, Alien Life और भविष्य की तकनीकों का एक विस्तृत शैक्षणिक विश्लेषण। आज की युवा पीढ़ी केवल पारंपरिक शिक्षा, नौकरी और मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गई है। इंटरनेट, Artificial Intelligence, Space Research … Read more
Palmistry: हस्तरेखा देखना चित्र सहित: हस्तरेखा ज्योतिष विज्ञान सम्पूर्ण जानकारी

देवरिया में आंगनबाड़ी नियुक्ति विवाद महिला ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

देवरिया जिले के भागलपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गहिला में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नियुक्ति को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गांव की निवासी कमलावती सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वर्ष 2004 में उन्हें विधिवत चयनित किए जाने के बावजूद बाद में साजिश के तहत कुछ वर्ष बाद हटाकर दूसरी … Read more
Palmistry: हस्तरेखा देखना चित्र सहित: हस्तरेखा ज्योतिष विज्ञान सम्पूर्ण जानकारी

Kisan Sammelan Gwalior In Nidhi Singh: पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने 1 राम दरबार भेंट कर किया अभिनंदन

ग्वालियर में आयोजित कृषि सम्मेलन Kisan Sammelan Gwalior में पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने निधि सिंह को राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया। निधि सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती, सहकारिता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में आयोजित एक भव्य सहकारिता कृषि सम्मेलन में देश-विदेश में अपनी उपलब्धियों और … Read more
Palmistry: हस्तरेखा देखना चित्र सहित: हस्तरेखा ज्योतिष विज्ञान सम्पूर्ण जानकारी

20 May Deoria: वेतन संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध — “जनता की सेवा करें या परिवार बचाएं?”

20 May Deoria। में एनएचएम कर्मियों, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सीएचओ और डॉक्टरों ने लंबित वेतन के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। जानिए वेतन संकट, कर्मचारियों की मांग और स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ने वाले असर की पूरी रिपोर्ट। महीनों से लंबित वेतन ने स्वास्थ्य कर्मियों को आर्थिक और मानसिक संकट में धकेला।देवरिया में स्वास्थ्य … Read more
Palmistry: हस्तरेखा देखना चित्र सहित: हस्तरेखा ज्योतिष विज्ञान सम्पूर्ण जानकारी

NCF 2023 के संदर्भ में भाषा शिक्षण: गहन अध्ययन, कौशल और रचनात्मकता की तरफ

नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2023 (NCF 2023) ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव लाया है। भाषा शिक्षण के क्षेत्र में सबसे बड़ा परिवर्तन यह है कि पुरानी रट्टू प्रणाली को पूरी तरह खारिज कर दिया गया है। हिंदी भाषा को अब ‘कोर्स A और B’ के स्थान पर … Read more
Palmistry: हस्तरेखा देखना चित्र सहित: हस्तरेखा ज्योतिष विज्ञान सम्पूर्ण जानकारी

जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

जनगणना-2027 पर बड़ा सवाल सरकारी काम या महंगे स्मार्टफोन बेचने की योजना? जनगणना-2027 एप्स पुराने एंड्रॉयड मोबाइल में न चलने पर प्रगणकों में नाराजगी। क्या डिजिटल इंडिया के नाम पर कर्मचारियों पर महंगे मोबाइल और डेटा खर्च का दबाव डाला जा रहा है? प्रगणकों की जेब पर डिजिटल हमला! जनगणना-2027 एप्स पर व्यंग्यात्मक विश्लेषण। पुराने … Read more
कामाख्ये वरदे देवी नील पर्वत वासिनी। त्वं देवी जगत माता योनिमुद्रे नमोस्तुते।। sexual intercourse भोग संभोग

Yoni Sadhana Vidhi योनि साधना अदृष्ट शक्ति का महाप्रवाह वृहद तांत्रिक ग्रंथ 40 अध्याय

Yoni Sadhana Vidhi —तंत्र, शक्ति, कुण्डलिनी और ब्रह्माणी योनि का गूढ़ विज्ञान। वाममार्ग व दक्षिणमार्ग साधना का विस्तृत आध्यात्मिक वर्णन कामेश्वरी देवी कामाख्या की मार्गदर्शन में। जानें योनि साधना क्या है सम्पूर्ण मार्गदर्शिका। भूमिका/प्रस्तावनायोनि साधना: अदृष्ट शक्ति का महाप्रवाह केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि भारतीय तांत्रिक परंपरा के उस गूढ़ विज्ञान का उद्घाटन है, जिसे … Read more
Palmistry: हस्तरेखा देखना चित्र सहित: हस्तरेखा ज्योतिष विज्ञान सम्पूर्ण जानकारी

16 मई: वेतन भुगतान में देरी से स्वास्थ्य कर्मियों में बढ़ी नाराजगी, परिवार चलाना हुआ मुश्किल

देवरिया 16 मई। जनपद देवरिया में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मार्च माह से वेतन न मिलने के कारण भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। चाहे फील्ड में कार्यरत कर्मचारी हों या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी, सभी वेतन भुगतान में हो रही देरी … Read more
यक्षिणी साधना, सरल यक्षिणी साधना, काम यक्षिणी Yakshini sadhna

56 प्रकार के भोग में सबसे उत्तम भोग सम्भोग: धर्म, तंत्र, योग और विज्ञान के अनुसार प्रेम, ऊर्जा और चेतना का रहस्य

भारतीय दर्शन, तंत्र, योग, आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के अनुसार सम्भोग को सबसे उत्तम भोग क्यों कहा गया? जानिए 56 प्रकार के भोग, शिव-शक्ति, कुंडलिनी, प्रेम, ऊर्जा, मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक चेतना का गहन विश्लेषण। भारतीय संस्कृति में “भोग” शब्द का अर्थ केवल भोजन, धन, वैभव या इंद्रिय सुख तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह … Read more

1 thought on “Palmistry: हस्तरेखा देखना चित्र सहित: हस्तरेखा ज्योतिष विज्ञान सम्पूर्ण जानकारी”

  1. Hey I know this is off topic but I was wondering if you knew off any widgets I could add to my blog that automatically
    twdet my newest twitter updates. I’ve been looking for a plug-in like this for
    quite some time and was hoping maybe you would have some experience with something like this.
    Please let me know if you run nto anything. I truly enjoy
    reading your blog and I look forward too your new updates.

    http://boyarka-inform.com/ http://boyarka-inform.com/

    Reply

Leave a Comment