अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना! निधि सिंह

Amit Srivastav

Updated on:

होली की रोमांटिक प्रेम कहानी और एक नया होली स्पेशल गाना “अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना” पढ़ें। रंग, गुलाल, प्यार और मस्ती से भरी यह मिस एशिया वर्ल्ड निधि सिंह कि कलम से रचित होली लव स्टोरी और हिंदी होली सॉन्ग, के साथ प्रेम मुहब्बत भाईचारे के त्योहार का आनंद लें। #होली2025 #होलीकीकहानी #होलीसॉन्ग #रोमांटिकहोलीगीत

होली पर एक रोचक प्रेम कहानी

अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना

होली का त्योहार नज़दीक आते ही पूरा गांव शहर मस्ती और उमंग में डूब चुका था। गली-गली रंगों की बौछार थी, ढोल-नगाड़े बज रहे थे, और हर कोई गुलाल उड़ाने के लिए तैयार था। बच्चों की टोली पिचकारी लिए घूम रही थी, तो औरतें आंगन में गुझिया तलने में व्यस्त थीं।

राधिका बचपन से ही होली की दीवानी थी। वह बन्ना रस की सबसे चंचल लड़की थी, जो हर साल होली पर सबको रंगने की जिद ठान लेती थी। लेकिन इस बार की होली उसके लिए खास थी, क्योंकि वह ठान चुकी थी कि इस बार जिसे भी सबसे पहले रंग लगाएगी, वही उसके दिल का सबसे करीबी इंसान होगा।

अमित, जो कुछ साल पहले दूर दूसरे शहर चला गया था, अब अपने शहर बनारस वापस लौट आया था। बचपन में अमित और राधिका अच्छे दोस्त थे, लेकिन बड़े होने के साथ दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए थे। अमित को त्योहारों में ज्यादा रुचि नहीं थी, वह थोड़ा शांत और अंतर्मुखी स्वभाव का था।

राधिका को पता चला कि अमित होली के रंगों से दूर भागता है। बस, फिर क्या था! उसे तो अब अमित को रंगने का सबसे बड़ा चैलेंज मिल गया था।

होली के दिन सुबह-सुबह काशी के चौपाल पर रंगों का मेला लगा हुआ था। हर तरफ़ रंग, गुलाल और पिचकारियों की धूम मची थी। लेकिन अमित छत पर बैठा यह नज़ारा देख रहा था, मानो वह इन सबसे बचने की कोशिश कर रहा हो।

“अरे भइया, ज़रा देखना तो, अमित भइया कहां हैं?” राधिका ने अपने दोस्तों से पूछा।

“अरे दीदी, वो तो छत पर बैठे हैं, रंगों से बचने के लिए!”
“बचने के लिए?” राधिका ने हंसते हुए कहा, “अब देखती हूं कैसे बचते हैं!”

Click on the link लव साइकोलॉजी प्रेम का मनोविज्ञान समझने के तरीके क्या है? जानिए महत्वपूर्ण जानकारी यहां दी गई है।

वह हाथ में गुलाल की थाली लेकर सीधा अमित के घर की ओर चल पड़ी। रास्ते में सब उसकी शरारत भरी मुस्कान को देखकर समझ गए कि वह कोई बड़ी योजना बना रही है।
राधिका दबे पांव अमित की छत पर पहुंच गई। अमित उसे देखकर चौंक गया।

“राधिका, तुम यहाँ क्या कर रही हो?”
“तुमसे होली खेलने आई हूं!” निधि ने शरारती अंदाज़ में कहा।
“मुझे रंग पसंद नहीं है।”
“पसंद नहीं, या फिर कोई खास रंग लगाने वाली का इंतजार कर रहे हो?” राधिका ने चुटकी ली।

अमित हड़बड़ा गया, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ कहता, राधिका ने झट से गुलाल उठाया और अमित के गालों पर मल दिया।


“अंग से अंग लगाना सजन, हमें ऐसे रंग लगाना…” पास में बजते गाने की धुन के साथ राधिका हंसने लगी।
अमित को अब कोई बहाना नहीं सूझा। उसने भी गुलाल उठाया और राधिका के गालों पर लगा गालों को अपने हाथों से मसल दिया। राधिका की आंखों में एक चमक थी—शायद ये होली उनके रिश्ते को एक नया रंग देने वाली थी।
दिन भर की मस्ती के बाद शाम को दोनों अपने अपने छत पर खड़े थे। सूरज ढल रहा था, लेकिन आसमान में होली के गुलाल के रंग अब भी तैर रहे थे।

अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना! निधि सिंह


“तुमने आज मेरी होली को यादगार बना दिया,” अमित ने कहा।
“और तुमने मेरी होली को खास बना दिया,” राधिका मुस्कुराई।

अचानक, हवा में गुलाल उड़ता दिखा। ऐसा लगा जैसे आसमान भी इनके नए रिश्ते पर अपनी मुहर लगा रहा हो।
इस होली पर, अमित और राधिका दोनों एक-दूसरे के रंग में रंग चुके थे—इश्क के रंग में, जो कभी फीका नहीं पड़ने वाला था।

अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना
(होली के रंगों में भीगी एक रोमांटिक प्रेम गीत लेखिका मिस एशिया वर्ल्ड निधि सिंह)

मिस एशिया वर्ल्ड निधि सिंह: आत्मबल, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक आपबीती कहानी
मुखड़ा-
अंग से अंग लगाना सजन, मुझे ऐसा रंग लगाना,
जो साँसों में घुल जाए, जो धड़कन में मिल जाए,
जो उतरे ना कभी, जो मिटे ना कभी,
बस तेरा नाम सजना… अंग से अंग लगाना सजन....
(अंतरा फिर मुखड़ा फिर अंतरा....)
तेरी बाहों में आऊँ, तो मौसम भी महक जाए,
तेरी नजरों की छूअन से मेरा हर अंग चमक जाए।
आज होली में रंग दे, कुछ ऐसे मेरा पिया,
रंगों में ही नहीं, दिल में भी तू बस जाए।
अंग से अंग लगाना सजन मोहे ऐसा रंग लगाना.….
तेरी छुअन में भीगे ये रेशमी आंचल,
घुल जाए ये तन-मन, बरसे जैसे बादल।
होठों से पिघले गीतों की मिठास,
आज कर ले मुझे, अपनी साँसों की प्यास।
अंग से अंग मिलाना सजन मोहे ऐसे ही रंग लगाना..
रंगों की बौछार में, लिपट जाए ये रात,
इश्क की रुत में, बहक जाए हर बात।
चूड़ियों की खनक, कहे दिल की जुबां,
तेरे बिना अधूरी, हर होली की दास्तां।
अंग से अंग लगाना सजन मोहे ऐसे रंग लगाना...
अंग से अंग लगाना सजन मोहे ऐसे रंग लगाना।
गीत की आत्मा: अंग से अंग लगाना सजन...

इस गीत में होली की मस्ती और प्रेम की गहराई को खूबसूरती से बुना गया है। गीत के बोलों में रोमांस, इश्क़ और रंगों की मिठास घुली हुई है। इसे सुरीली धुन और धीमी ताल पर गाया जाए, तो यह किसी भी दिल को मोह लेने वाला हो सकता है। Click on the link गूगल ब्लाग पर अपनी पसंदीदा लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना! निधि सिंह

Journalism पत्रकारिता का संपूर्ण इतिहास: प्राचीन काल से आधुनिक युग तक – गुप्त रहस्यों के साथ विश्लेषणात्मक अध्ययन

पत्रकारिता का संपूर्ण इतिहास: “Journalism” प्राचीन काल से आधुनिक युग तक – गुप्त रहस्यों के साथ विश्लेषणात्मक अध्ययन का रहस्यमयी सफर: प्राचीन काल से गोदी मीडिया तक। फेक न्यूज़ का प्रभाव और भारत में सत्य की जंग। इतिहास और वर्तमान का रोचक विश्लेषण। The Complete History of Journalism: An Analytical Study/Analytical study of the entire … Read more
अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना! निधि सिंह

JINDAGI JHAND HAI PHIR BHI GHAMAND HAI: जिंदगी झंड है, फिर भी घमंड है: आज के युवक-युवतियों और दम्पतियों पर 1 हास्यास्पद व्यंग्यात्मक डिजिटल प्रेमकथा

jindagi jhand hai phir bhi ghamand hai — आज की जिंदगी बड़ी तेज हो गई है। इतनी तेज कि आदमी को खुद समझ नहीं आता कि वह जिंदगी जी रहा है या जिंदगी उसे जी रही है। सुबह आंख खुलते ही मोबाइल हाथ में आ जाता है, रात आंख बंद होने से पहले आखिरी बार … Read more
अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना! निधि सिंह

विकसित भारत की संकल्पना के शिल्पकार है नरेंद्र मोदी: September 17 सभा कुंवर कुशवाहा

उत्तर प्रदेश देवरिया। September 17 बृहस्पतिवार को भाटपार रानी मंडल के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में भाटपार रानी उपनगर स्थित हरि ब्रह्मा बाबा के मंदिर में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत साफ-सफाई किया। एवं ग्राम पंचायत बेलपार पंडित … Read more
अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना! निधि सिंह

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड विनर निधि सिंह से की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड कैलाश खेर सिंगर ने मिस एशिया वर्ल्ड वियतनाम विनर निधि सिंह से मुलाकात कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जानिए निधि सिंह की उपलब्धियों, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से जुड़ी पूरी खबर। एंकर: बॉलीवुड के मशहूर और लोकप्रिय गायक कैलाश खेर ने मिस एशिया वर्ल्ड वियतनाम की विनर निधि सिंह … Read more
अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना! निधि सिंह

Sex Positions तंत्र, धर्म, विज्ञान और ज्योतिष के 5000 वर्षों के छुपे राज

Sex Positions सेक्स पोजीशन का गुप्त रहस्य वो गुप्त ज्ञान जो कभी आम लोगों को नहीं बताया गया — पूर्ण दांपत्य सुख और आत्मिक मिलन का प्रतिबंधित मार्गदर्शक amitsrivastav.in लेखक: अमित श्रीवास्तव विषय सूची भूमिका भाग 1 — छुपा हुआ इतिहास अध्याय 1: वो गुप्त शास्त्र जो सदियों तक छुपाए गए अध्याय 2: कामसूत्र का असली … Read more
अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना! निधि सिंह

माँ की ममता — wonderful महाग्रंथ श्रृंखला खंड 1,2,3

क्या हम सचमुच अपनी माँ को समझ पाए हैं? “माँ की ममता” महाग्रंथ-श्रृंखला — केवल एक पुस्तक नहीं, समाज के आत्ममंथन का दस्तावेज़ है जहाँ माँ पर बहुत लिखा गया है। कविताएँ लिखी गईं, गीत लिखे गए, कहानियाँ लिखी गईं, आँसू बहाए गए, श्रद्धा व्यक्त की गई और माँ को धरती पर ईश्वर का रूप … Read more
अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना! निधि सिंह

सुखी दांपत्य जीवन: प्रेम, सम्मान और संवाद की संपूर्ण यात्रा

क्या केवल विवाह कर लेना ही सुखी दांपत्य जीवन की गारंटी है?यदि ऐसा होता, तो दुनिया में इतने अधिक वैवाहिक तनाव, बढ़ती दूरियाँ, लगातार होने वाले विवाद, भावनात्मक अकेलापन और टूटते रिश्ते दिखाई नहीं देते। वास्तविकता यह है कि विवाह जीवन की सबसे सुंदर यात्राओं में से एक है, लेकिन यह सबसे चुनौतीपूर्ण यात्राओं में … Read more
अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना! निधि सिंह

क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि

क्या अप्सराएँ केवल पौराणिक कथा हैं या भारतीय शास्त्रों का गहन प्रतीक? Mrigakshi Apsara मृगाक्षी अप्सरा, वैदिक संदर्भ, शक्ति परंपरा और शोधपरक तंत्र-मंत्र साधना विधि-विधान के साथ विश्लेषण पढ़ें। पवित्र पुस्तक ज्ञान गंगा अप्सरा साधना महाग्रंथ श्रृंखला 64 में प्रथम शिर्षक मृगाक्षी अप्सरा साधना महाग्रंथ mrigakshi apsara mantra सम्पूर्ण विधि-विधान सहित amozan पर eBook एवं … Read more
अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना! निधि सिंह

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग | काल भैरव मंत्र, पूजा विधि और उपाय

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग काल भैरव की पूजा विधि, मंत्र और उपाय भगवान बटुक भैरव की पूजा विधि, शक्तिशाली कार्य सिद्धि मंत्र, अष्टोत्तर शत नाम स्तोत्र, कवच पाठ और शत्रु नाशक प्रभावी उपाय जानिए। कालभैरवाष्टमी पर विशेष प्रयोग से असंभव कार्य सिद्ध होंगे और शत्रु परेशान करना छोड़ देंगे। भैरव कृपा प्राप्त … Read more
अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना! निधि सिंह

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ: देवी शक्ति, तंत्र, साधना और सनातन चेतना का 12 दिव्य रहस्य

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ में देवी कामाख्या, अंबुबाची महापर्व, शक्ति पीठ, तंत्र, साधना, शिव-शक्ति दर्शन, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का शोधपरक एवं विस्तृत अध्ययन। shri-shri-kamakhya-ambubachi-mahagranth इसे भी पढ़ें: तांत्रिकों की देवी लोना चमारिन की आपबीती इसे भी पढ़ें: गुरु गोरखनाथ का जन्म कब हुआ था — सम्पूर्ण जीवनी क्या आपने कभी सोचा है … Read more

Leave a Comment