देवरिया। भारतीय जनता पार्टी बनकटा मंडल के तत्वाधान में सोहनपुर बाजार में तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष सीमा कुशवाहा की अध्यक्षता में निकाली गई। तिरंगा यात्रा का प्रारंभ मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे एवं अन्य अतिथियों के द्वारा सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। तिरंगा यात्रा सरदार पटेल की प्रतिमा से लेकर और सोहनपुर बाजार स्थित गणेश मंदिर तक निकली गई। जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि आजादी का पर्व हमें देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारी, सेनानियों एवं देशभक्तों की याद दिलाता है। आज हम सभी स्वतंत्र भारत के स्वच्छंद वायु में सांस ले रहे हैं इसका पूरा श्रेय देश के उन महान मां भारती के सपूतों को जाता है जिन्होंने अपना सब कुछ न्यौछावर कर आजादी की लड़ाई रूपी यज्ञ में अपने आपको समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के द्वारा तेरह अगस्त से लेकर पंद्रह अगस्त हर घर तिरंगा अभियान चलाने का निर्णय पार्टी के द्वारा लिया गया है।
जिसके अंतर्गत सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर तिरंगा झंडा तो लगाएं ही साथ ही साथ अपने पास पड़ोस के घरों पर भी तिरंगा झंडा लगे इसकी भी चिंता करें। भारत की सेना आज इतनी सशक्त हो गई है कि वह दुश्मन के घर में जाकर अपना मिशन पूरा करके चली आ रही है और दुश्मन को भनक तक नहीं लग पा रहा है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण सर्जिकल स्ट्राइक एयर स्ट्राइक एवं ऑपरेशन सिंदूर है।

Table of Contents
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख बिंदा कुशवाहा रवि प्रकाश कुशवाहा जयप्रकाश तिवारी सुरेश तिवारी विशंभर पांडे विनोद सिंह बघेल वीरेन्द्र कुशवाहा संजय सिंह विनोद प्रसाद मोनू कुशवाहा दिनेश प्रसाद सत्य प्रकाश कुशवाहा नीरज जायसवाल जगन्नाथ सिंह हृदय लाल शर्मा उत्सव सिंह कुशवाहा गुड्डू गोस्वामी रामचंद्र कुशवाहा सुरेश शर्मा नंद जी गोंड विशाल पांडेय उपस्थित थे। amitsrivastav.in पर उपलब्ध और आने वाली अपनी पसंदीदा लेख पढ़ने के बेल आइकॉन को दबा एक्सेप्ट करें एप्स इंस्टाल करें सादर धन्यवाद।


सुखी दांपत्य जीवन: प्रेम, सम्मान और संवाद की संपूर्ण यात्रा

क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग | काल भैरव मंत्र, पूजा विधि और उपाय

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ: देवी शक्ति, तंत्र, साधना और सनातन चेतना का 12 दिव्य रहस्य

देवरिया 5 जून: पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी— सभाकुंवर कुशवाहा

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?

देवरिया में आंगनबाड़ी नियुक्ति विवाद महिला ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

Kisan Sammelan Gwalior In Nidhi Singh: पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने 1 राम दरबार भेंट कर किया अभिनंदन

20 May Deoria: वेतन संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध — “जनता की सेवा करें या परिवार बचाएं?”

NCF 2023 के संदर्भ में भाषा शिक्षण: गहन अध्ययन, कौशल और रचनात्मकता की तरफ
click on the link ब्लाग पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टिJuly 9, 2026
Tantra तांत्रिक संभोग और कुंडलिनी शक्ति जागरण: तंत्र, तांत्रिक क्रिया, मंत्र और तंत्र का 1 गहन अध्ययनMay 18, 2025
गोरखनाथ- कौन थे, जन्म कैसे हुआ, गुरु कौन थे, शाबर मंत्र, मृत्यु कैसे हुई सम्पूर्ण जानकारीFebruary 21, 2024










