देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने मंगलवार को भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 84 नारायनपुर तिवारी, बूथ नंबर 96 बड़कागांव एवं बूथ नंबर 275,276 बिरमापट्टी पहुंच कर एस आई आर कार्य के प्रगति की जानकारी बी एल ओ से ली। बी एल ओ नारायनपुर तिवारी आशा यादव ने बताया कि बूथ नंबर 84 पर कुल 770 मतदाता है जिनमें से 682 मतदाताओं का फार्म डिजिटाइज्ड हो गया है शेष बचे 88 मतदाताओं में कुछ दूसरे जगह शिफ्ट हो गए हैं तथा कुछ की मृत्यु हो गई है।

Table of Contents
बूथ नंबर 275 बिरमापट्टी के बीएलओ राम इकबाल प्रजापति ने बताया कि इस बूथ पर कुल 964 मतदाता है जिनमें से 891 मतदाताओं का फॉर्म अपलोड हो गया है शेष बचे 73 मतदाताओं में कुछ की मृत्यु हो गई है और कुछ दूसरे जगह शिफ्ट हो गए हैं वहीं बूथ नंबर 276 बिरमापट्टी के बीएलओ अनिल कुमार ने बताया कि इस बूथ पर कुल 931 मतदाता है जिनमें से 779 मतदाताओं का फॉर्म अपलोड हो गया है शेष बचे 152 मतदाताओं में कुछ दूसरे जगह शिफ्ट हो गए हैं तथा कुछ मतदाताओं की मृत्यु हो गई है।
बूथ नंबर 96 बड़कागांव के बी एल ओ उर्मिला देवी के द्वारा यह बताया गया कि इस बूथ पर कुल 1008 मतदाता है जिसमें 727 फार्म डिजिटाइज्ड हो गया है। 281 मतदाता दूसरे जगह शिफ्ट है तथा कुछ की मृत्यु हो गई है। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि एस आई आर के प्रथम चरण में 2 दिन का समय और शेष रह गया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
उन्होंने कहा कि एस आई आर एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसमें भाजपा कार्यकर्ता बी एल ओ का सहयोग करके इसे शत प्रतिशत पूर्ण कराएं। मतदाता शुद्धिकरण का कार्य केवल चुनाव आयोग का ही नहीं है इस कार्य में हम सभी को बढ़ चढ़कर के हिस्सा लेने की जरूरत है। ताकि चुनाव के दिन यह सुनने को न मिले की मेरा नाम मतदाता सूची में नहीं है।

मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय ने कहा कि एस आई आर में दो दिन और शेष बचे हैं भाजपा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाएं। यहां प्रमुख रूप से शैलेश कुमार दुबे, हिमांशु कुमार दुबे,सुनील पांडेय, अनिरुद्ध तिवारी, रामविलास प्रसाद, सतीश कुमार मिश्र उपस्थित थे। amitsrivastav.in पर मिलती है हर तरह की सुस्पष्ट जानकारी बेल आइकॉन को दबा एक्सेप्ट करें।
प्लेबॉय, काल ब्वाय, जिगोलो, Indian escorts services, play boy job, मौज मस्ती के साथ नौकरी, पुरुष वेश्यावृत्ति का पर्दाफाशFebruary 15, 2024
गोरखनाथ- कौन थे, जन्म कैसे हुआ, गुरु कौन थे, शाबर मंत्र, मृत्यु कैसे हुई सम्पूर्ण जानकारीFebruary 21, 2024click on the link ब्लाग पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

श्रद्धालुओं का सैलाब: पर्यटकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेला प्रशासन निरंतर प्रयासरत

देवरिया में मकर संक्रांति बनी सामाजिक समरसता और सेवा का पर्व, नगर से गांव तक खिचड़ी भोज और पूजा का भव्य आयोजन

माघ मेला 2026 मकर संक्रांति पर संगम में आस्था की महाडुबकी, लगभग 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

मजार पर हुई कार्रवाई सियासत में दिखा गर्माहट सपा के व्यास यादव ने जताई आपत्ति

माघ मेला के अन्तर्गत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कला संगम

देवरिया का बुलडोजर: जब जमीन नहीं, सत्ता की मंशा साफ होती है

मेले में दी जाएं सभी स्वास्थ्य सुविधाएं: देवरिया सीएमओ

Hatha yoga in hindi हठ योग— शरीर, मन और आत्मा का संतुलन

सेट से कहानियों तक: सोनी सब के कलाकारों ने विश्व हिंदी दिवस पर मनाया हिंदी का उत्सव












