प्रयागराज, 12 अप्रैल 2025: मंदर मोड़ स्थित क्राइस्ट ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के प्रांगण में ‘विद्यारंभ 2025’ “Vidyarambh 2025” कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर नर्सरी कक्षा में नवप्रवेशी नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता के साथ भाग लेकर अक्षर लेखन के माध्यम से अपनी शैक्षिक यात्रा का शुभारंभ किया।Vidyarambh 2025’: Christ Jyoti Convent School
Table of Contents
कार्यक्रम में बच्चों ने अपने छोटे-छोटे हाथों से रंगीन फिंगरप्रिंट्स कागज पर अंकित कर अपने पहले दिन को यादगार बनाया। इसके साथ ही बच्चों ने प्रार्थना, गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। घर के बाद स्कूल में रखा गया यह पहला कदम बच्चों के लिए अविस्मरणीय बन गया।

Vidyarambh 2025: Christ Jyoti Convent School
विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर जोइस मारिया ने इस अवसर पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विद्या आरंभ के इस प्रथम दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “यह दिन बच्चों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहां से उनकी शैक्षिक यात्रा शुरू होती है।” कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधन समिति की ओर से मदर जिनेसिया भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने बच्चों के उत्साह की सराहना की।
Click on the link हमारी शिक्षा व्यवस्था शिक्षा कि बदलती रुपरेखा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘विद्यारंभ 2025’ का आयोजन स्कूल की ओर से नवप्रवेशी छात्रों में विद्या के प्रति उत्साह जगाने के उद्देश्य से किया गया। इस कार्यक्रम ने न केवल बच्चों, बल्कि उनके अभिभावकों के लिए भी एक स्मरणीय अनुभव प्रदान किया। प्रयागराज से —अभिषेक कांत पांडेय की रिपोर्ट।
Click on the link ब्लाग पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
गोरखनाथ- कौन थे, जन्म कैसे हुआ, गुरु कौन थे, शाबर मंत्र, मृत्यु कैसे हुई सम्पूर्ण जानकारीFebruary 21, 2024
रशियन लड़कियां: दुनिया की 1 Wonderful सबसे खूबसूरत और भारतीय लड़कों के साथ बढ़ता संबंधNovember 5, 2024
सुखी दांपत्य जीवन: प्रेम, सम्मान और संवाद की संपूर्ण यात्रा

क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग | काल भैरव मंत्र, पूजा विधि और उपाय

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ: देवी शक्ति, तंत्र, साधना और सनातन चेतना का 12 दिव्य रहस्य

देवरिया 5 जून: पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी— सभाकुंवर कुशवाहा

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?

देवरिया में आंगनबाड़ी नियुक्ति विवाद महिला ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

Kisan Sammelan Gwalior In Nidhi Singh: पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने 1 राम दरबार भेंट कर किया अभिनंदन

20 May Deoria: वेतन संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध — “जनता की सेवा करें या परिवार बचाएं?”















