देवरिया। मंगलवार को भाजपा भाटपार रानी मंडल के तत्वाधान में भारत माता की जयकारा के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडे की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी रहे। तिरंगा यात्रा बीआरडी इंटर कॉलेज से शुरू होकर नगर पंचायत तक पहुंची जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण अर्पित किया गया। इस यात्रा में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए हर कार्यकर्ता के हाथ में तिरंगा झंडा लहरा रहा था एवं भारत माता की जय, वंदे मातरम् का नारा गुंजायमान हो रहा था।

Table of Contents
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि तिरंगा झंडा हमारे देश की आन, बान एवं शान है। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का प्रतीक है। तिरंगा झंडा हमें देश की आजादी पर मर मिटने वाले देशभक्तों की याद दिलाता है। इस यात्रा का उद्देश्य 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित करना है। उन्होंने आह्वान किया कि यह अभियान हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेगा।
जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश की सीमाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं और भारत को आंख उठाने वाले को भारत की सेना मुंहतोड़ जवाब देने का काम कर रही है। जिसका ताजा उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय कुमार दुबे अनिल कुमार मिश्रा अशोक सिंह कुशवाहा सर्वेश तिवारी अश्वनी कुमार सिंह सुरेश तिवारी रवि प्रकाश कुशवाहा विशंभर पांडेय रविंद्र कुशवाहा दिनेश चौरसिया सुनील कुमार सिंह अमित शाही सुनील पांडे संतोष पांडेय संतोष शाही जगदीश नारायण मिश्रा विशाल पांडेय धर्मेंद्र सिंह गुड्डू सहाय चंद्र किशोर द्विवेदी धर्मेंद्र कुशवाहा शिव मूर्ति सिंह संतोष पटेल अखिलेश कुशवाहा दीनबंधु साहनी गब्बर ठाकुर अंकुश शाही हृदयानंद गुप्ता लाल बाबू यादव लाल जी यादव अतुल श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

amitsrivastav.in पर अपनी पसंदीदा लेख पढ़ने के लिए नीचे बेल आइकॉन को दबा एक्सेप्ट करें एप्स इंस्टाल करें। गूगल से अपनी पसंदीदा लेख खोजें amitsrivastav.in गूगल टाप वेबसाइट्स पर आकर पढ़ें।

सुखी दांपत्य जीवन: प्रेम, सम्मान और संवाद की संपूर्ण यात्रा

क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग | काल भैरव मंत्र, पूजा विधि और उपाय

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ: देवी शक्ति, तंत्र, साधना और सनातन चेतना का 12 दिव्य रहस्य

देवरिया 5 जून: पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी— सभाकुंवर कुशवाहा

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?

देवरिया में आंगनबाड़ी नियुक्ति विवाद महिला ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

Kisan Sammelan Gwalior In Nidhi Singh: पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने 1 राम दरबार भेंट कर किया अभिनंदन

20 May Deoria: वेतन संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध — “जनता की सेवा करें या परिवार बचाएं?”

NCF 2023 के संदर्भ में भाषा शिक्षण: गहन अध्ययन, कौशल और रचनात्मकता की तरफ
click on the link ब्लाग पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।






