फिल्मी अदाकारा कंगना रनौत Kangana Ranaut की हालिया रिलीज फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी, 2025 को रिलीज हुई है। 3 दिनों के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन से पता चलता है कि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। वहीं दूसरी मीडिया रिपोर्ट से पता चलता है कि फिल्म की आलोचना हो रही है। वही बात निकल कर यह सामने आ रही है कि यह फिल्म सुपर डुपर फ्लाप साबित हो रही है।

कंगना रनौत की लगातार दर्जनों फिल्म फ्लाप साबित हुई है। कहने का तात्पर्य है कि जो फिल्म अभिनेता व अभिनेत्री राजनीति के किसी पक्ष में बेतुके बयानबाजी देकर अपना उल्लू सीधा करता है, तो उसे फायदा भी मिल सकता है या नुकसान भी हो सकता है। बेबाक बोल बोलने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत को उनके राजनीतिक विवादों ने उन्हें कोई फायदा नहीं दिला पाई। फिल्मी जानकार बताते हैं कि कंगना रनौत की फिल्मी कॅरिअर डाउन हो गया है।
Table of Contents
यहां आपको जानने के लिए मिलेगा
बॉलीवुड की क्वीन: कंगना रनौत का दमदार सफर
कंगना का करियर ग्राफ: शिखर से विवादों तक का सफर
बॉलीवुड से संसद तक: कंगना रनौत का अद्भुत परिवर्तन
फिल्म इंडस्ट्री की बागी अदाकारा: कंगना रनौत
कंगना का संघर्षपूर्ण बचपन और आत्मनिर्भरता की कहानी
विवादों की महारानी: कंगना रनौत का बेबाक व्यक्तित्व
नेपोटिज्म के खिलाफ आवाज: कंगना का साहसी कदम
अभिनय की मल्लिका: कंगना की हिट और फ्लॉप फिल्मों का सफर
राजनीति में नई पहचान: सांसद कंगना रनौत का सफर
Kangana Ranaut शिर्षक का सार
अभिनेत्री कंगना रनौत की हालिया फिल्म ‘इमरजेंसी’ बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हो रही है, और उनकी पिछले 9 साल की 99% फिल्में फ्लॉप रही हैं। 2015 में आई ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ उनकी आखिरी हिट फिल्म थी। कंगना ने अपने फिल्मी करियर को सँभालने के लिए राजनीतिक बयानबाजी और विवादों का सहारा लिया, लेकिन ये प्रयास भी उनकी फिल्मों को सफलता नहीं दिला सके।
हालांकि, उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर जीत हासिल की और मंडी लोकसभा सीट से सांसद बनीं। लेकिन उनकी राजनीतिक पहचान पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। फिल्मी करियर को पुनर्जीवित करने के लिए राजनीतिक संरक्षण और बयानबाजी का सहारा लेना, उनके लिए कारगर साबित नहीं हुआ। उनकी फ्लॉप फिल्मों में ‘रंगून,’ ‘सिमरन,’ ‘धाकड़,’ और ‘तेजस’ शामिल हैं। यह साफ है कि विवादों में रहने के बावजूद कंगना का फिल्मी करियर लगातार नीचे जा रहा है।
Kangana Ranaut Biography
Biography of Kangana Ranaut कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के भांबला (अब सुरजपुर) में हुआ। उनके पिता अमरदीप रनौत एक व्यवसायी और माता आशा रनौत एक स्कूल टीचर हैं। कंगना का बचपन एक पारंपरिक राजपूत परिवार में बीता। उनकी एक बड़ी बहन रंगोली चंदेल और एक छोटा भाई अक्षत है।
कंगना शुरू से ही डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन 12वीं के बाद उन्होंने यह सपना छोड़ दिया और मॉडलिंग व अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया।
अभिनेत्री कंगना रनौत का फिल्मी करियर
कंगना ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 2006 में अनुराग बसु की फिल्म ‘गैंगस्टर’ से की, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया। इस फिल्म ने उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवार्ड दिलाया।
इसके बाद उन्होंने ‘वो लम्हे’ (2006), ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ (2007), और ‘फैशन’ (2008) जैसी फिल्मों में काम किया, जहां उनके प्रदर्शन ने आलोचकों का ध्यान आकर्षित किया। ‘फैशन’ में उनके अभिनय ने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिलाया
9 साल में 99% फिल्में फ्लॉप, फिर भी रही सुर्खियों में Kangana Ranaut
9 साल में 99% फिल्में कंगना रनौत की फ्लॉप रही है। अपनी फिल्मी करियर को उछाल देने के लिए राजनीति में प्रोपेगेंडा और एजेंडा के जरिए खुद को आगे रखने वाली कंगना रनौत आखिरकार अपनी फिल्मी करियर में नुकसान उठा रही हैं। लेकिन राजनीति के जरिए अपनी फिल्मों को हिट करने की उनकी मंशा पर पानी फिर गया है।
उनकी हालिया बड़ी उपलब्धि की बात करें तो राजनीतिक उपलब्धि उन्हें हासिल हुई है। दरअसल फिल्मी पापुलैरिटी को भुनाकर और बेतुकी बयानबाजी के जरिए राजनीति में पॉपुलर हो गई। लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर मंडी लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई हैं। हालांकि एक सांसद के रूप में अपनी पहचान बनाने में अभी उन्हें बहुत मेहनत करनी है।
हासिल करके अपने राजनीति में करियर बना लिया है। परंतु एक फिल्मी फ्लॉप गुड़िया के नाम से जाने जाने वाली क्या राजनीति में परिपक्व है। इस पर सवाल लगातार उठाते रहे हैं। चर्चा में रहने के लिए उन्होंने राजनीतिक विवादों का सहारा लिया। लेकिन उनकी फिल्में धमाल नहीं मचा पाई। पिछली बार कंगना राणावत की 2015 में ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ उनकी आखिरी सफल फिल्म मानी जाती है।
राजनीति के जरिए एक ऐसा बना बनाया दर्शक वर्ग अपने फिल्मों के लिए खोजने का उनका प्रयास असफल रहा। दरअसल दूसरे शब्दों में कहा जाए तो राजनीति संरक्षण हासिल कर उल्टे सीधे बयानबाजी के जरिए अपनी फिल्मी करियर को ऊपर उठने की नाकामयाब कोशिश करती रही। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था उनकी बार-बार की पर्दे की बाहर की एक्टिंग उन्हें विवादों के घेरे में डाल दिया जिससे मीडिया में उनकी पहचान तो बडनी लेकिन दर्शकों के बीच उनकी फिल्में धमाल नहीं कर पाई।
कंगना रनौत की पिछले 9 साल में फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट
पिछले 9 साल रिलीज हुई कंगना की फिल्मों की लिस्ट
आई लव NY (2015)- फ्लॉप
कट्टी बट्टी (2015)- फ्लॉप
रंगून (2017)- फ्लॉप
सिमरन (2017)- फ्लॉप
मणिकर्णिका: द क्वीन झांसी (2019)- एवरेज
जज्मेंटल है क्या (2019)- फ्लॉप
पंगा (2020)- फ्लॉप
थलाईवी (2021)- फ्लॉप
धाकड़ (2022)- डिजास्टर
तेजस (2023)- डिजास्टर

कंगना रनौत का फिल्मी करियर पिछले 9 वर्षों में लगातार गिरावट पर रहा है, जहां उनकी 99% फिल्में फ्लॉप रही हैं। अपनी फिल्मों को सफलता दिलाने के लिए उन्होंने राजनीतिक विवादों और बयानबाजी का सहारा लिया, लेकिन यह रणनीति असफल रही।
हालांकि उन्होंने राजनीति में कदम रखते हुए सांसद के रूप में पहचान बनाई, लेकिन उनकी राजनीतिक परिपक्वता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कुल मिलाकर, कंगना का विवादों में रहना उन्हें सुर्खियां तो दिलाता है, लेकिन दर्शकों के बीच उनकी फिल्मों का प्रभाव खत्म होता जा रहा है।

- समीक्षा रिपोर्ट: अभिषेक कांत पांडेय
क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टिJuly 9, 2026
Tantra तांत्रिक संभोग और कुंडलिनी शक्ति जागरण: तंत्र, तांत्रिक क्रिया, मंत्र और तंत्र का 1 गहन अध्ययनMay 18, 2025
गोरखनाथ- कौन थे, जन्म कैसे हुआ, गुरु कौन थे, शाबर मंत्र, मृत्यु कैसे हुई सम्पूर्ण जानकारीFebruary 21, 2024
सुखी दांपत्य जीवन: प्रेम, सम्मान और संवाद की संपूर्ण यात्रा

क्या वास्तव में होती हैं अप्सराएँ? mrigakshi apsara का रहस्य, शास्त्रीय परंपरा, तांत्रिक विमर्श और 1 आध्यात्मिक दृष्टि

बटुक भैरव कार्य सिद्धि एवं शत्रुनाशक प्रयोग | काल भैरव मंत्र, पूजा विधि और उपाय

श्री श्री कामाख्या अंबुबाची महाग्रंथ: देवी शक्ति, तंत्र, साधना और सनातन चेतना का 12 दिव्य रहस्य

देवरिया 5 जून: पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी— सभाकुंवर कुशवाहा

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?

देवरिया में आंगनबाड़ी नियुक्ति विवाद महिला ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

Kisan Sammelan Gwalior In Nidhi Singh: पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने 1 राम दरबार भेंट कर किया अभिनंदन

20 May Deoria: वेतन संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध — “जनता की सेवा करें या परिवार बचाएं?”












3 thoughts on “Kangana Ranaut की प्रेरणादायक जीवन गाथा: संघर्ष, सफलता और विवादों की कहानी”