चंदौली। राजकीय आईटीआई में भ्रष्टाचार व मनमानी के विरुद्ध निजी आईटीआई ने जिलाधिकारी को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन, भूख हड़ताल की चेतावनी
चंदौली, 11 सितम्बर। जनपद के निजी आईटीआई संस्थानों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार को गुरुवार को नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई अजय कुमार यादव तथा परीक्षा प्रभारी आनंद कुमार श्रीवास्तव के विरुद्ध गंभीर भ्रष्टाचार, मनमानी और अव्यवस्थाओं के आरोप लगाते हुए पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जुलाई 2024 व जुलाई 2025 में आयोजित अखिल भारतीय व्यावसायिक प्रायोगिक परीक्षाओं में भारी अनियमितताएँ की गईं। आरोप है कि छात्रों से सुविधा शुल्क लेकर अंक दिए गए और जिन छात्रों ने शुल्क नहीं दिया, उन्हें जानबूझकर कम अंक देकर हतोत्साहित किया गया। संविदा कर्मियों द्वारा प्रति छात्र ₹400 की वसूली कर सफेद लिफाफों के माध्यम से नोडल प्रधानाचार्य तक पहुँचाया गया। इसके अलावा, घटिया गुणवत्ता की मशीनों को ऊँचे दामों पर खरीदा गया और विरोध करने वाले अनुदेशकों का उत्पीड़न किया गया।
Table of Contents
पांच प्रमुख मांगें
1. जुलाई 2025 की प्रायोगिक परीक्षा में जमा जॉब की गुणवत्ता की जांच पॉलिटेक्निक विशेषज्ञों से कराई जाए।
2. प्रायोगिक परीक्षा जुलाई 2025 का पुनर्मूल्यांकन कराया जाय।
3. नोडल प्रधानाचार्य अजय कुमार यादव की शैक्षिक डिग्री की जांच उच्च स्तरीय समिति से कराई जाए।
4. मार्च 2024 में खरीदी गई वेल्डिंग मशीनों व उपकरणों की गुणवत्ता की जांच तकनीकी विशेषज्ञों से कराई जाए।
5. हरि ॐ सेवा निजी आईटीआई के छात्रों को लगातार दो वर्षों से कम अंक दिए जाने की शिकायत की प्रायोगिक परीक्षा में बने जॉब की जांच व पुनर्मूल्यांकन कराया जाय।
ज्ञापनदाताओं ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रधानाचार्य सत्येन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में छात्र-छात्राएँ व अभिभावक जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

चंदौली से amitsrivastav.in पर सत्येन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

देवरिया 5 जून: पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी— सभाकुंवर कुशवाहा

Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?

देवरिया में आंगनबाड़ी नियुक्ति विवाद महिला ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

Kisan Sammelan Gwalior In Nidhi Singh: पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने 1 राम दरबार भेंट कर किया अभिनंदन

20 May Deoria: वेतन संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध — “जनता की सेवा करें या परिवार बचाएं?”

NCF 2023 के संदर्भ में भाषा शिक्षण: गहन अध्ययन, कौशल और रचनात्मकता की तरफ

जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

Yoni Sadhana Vidhi योनि साधना अदृष्ट शक्ति का महाप्रवाह वृहद तांत्रिक ग्रंथ 40 अध्याय

16 मई: वेतन भुगतान में देरी से स्वास्थ्य कर्मियों में बढ़ी नाराजगी, परिवार चलाना हुआ मुश्किल

56 प्रकार के भोग में सबसे उत्तम भोग सम्भोग: धर्म, तंत्र, योग और विज्ञान के अनुसार प्रेम, ऊर्जा और चेतना का रहस्य
Click on the link ब्लाग पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
गोरखनाथ- कौन थे, जन्म कैसे हुआ, गुरु कौन थे, शाबर मंत्र, मृत्यु कैसे हुई सम्पूर्ण जानकारीFebruary 21, 2024
रशियन लड़कियां: दुनिया की 1 Wonderful सबसे खूबसूरत और भारतीय लड़कों के साथ बढ़ता संबंधNovember 5, 2024
Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?May 27, 2026










