लोकतंत्र किसी भी देश की सबसे बड़ी ताक़त होती है, लेकिन यह ताक़त तभी जीवित रहती है जब नागरिक स्वयं जागरूक हों, मतदाता जागरूकता का महत्व अधिकारों को समझें और उस अधिकार की रक्षा के लिए हर कदम उठाएँ। आज जब पूरा देश डिजिटल हो चुका है, प्रक्रियाएँ आसान हुई हैं, चुनाव आयोग ने आधुनिक तकनीक अपनाई है, तब भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने, अपडेट करने या सत्यापन कराने को लेकर लोगों की लापरवाही वैसी ही है—
खासकर उन समाजों में जहाँ लोग समझते हैं कि “सरकार को हमारी ज़रूरत है, हमें सरकार की नहीं।” जबकि सच्चाई इससे उलट है। मतदाता सूची में आपका नाम आपके अस्तित्व, अधिकार और लोकतांत्रिक आवाज़ का पहला प्रमाण है। इसे खो देना ऐसा ही है जैसे स्वयं को अपनी ही ज़मीन से उखाड़ देना। इसलिए जागरूकता सिर्फ जिम्मेदारी नहीं—आत्म-सम्मान का विषय है।
Table of Contents
जब BLO अपने बैग में फॉर्म, डिवाइस, रसीदें और ज़िम्मेदारियों का बोझ उठाए गलियों में घूम रहे होते हैं, तो वह केवल “सरकारी कर्मचारी” नहीं होतीं—वह लोकतंत्र का जीवंत पहरुआ होते हैं। लेकिन समाज का व्यवहार हर जगह समान नहीं। एक BLO का अनुभव यही बताता है कि हमारे देश के अलग-अलग समुदायों में जागरूकता का स्तर कितना भिन्न है। मुस्लिम मोहल्लों में जैसे ही कोई BLO दरवाज़े के सामने खड़े होते हैं, लोग घरों से निकल कर जुट जाते हैं—
क्योंकि उन्हें पता है कि नाम कट गया तो भविष्य में कितनी परेशानी हो सकती है। युवा, बुजुर्ग, स्त्रियाँ, यहां तक कि बुर्का ओढ़े महिलाएं भी पूरी तत्परता से दस्तावेज़ पेश करती हैं, सवाल पूछती हैं, प्रक्रिया समझती हैं और सुनिश्चित करती हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में रहे। वे नई नवेली बहू-बेटि भी समय से बीएलओ के पास तक चलकर जाती हैं वे जानती हैं—“जो जागत है सो पावत है।” जागरूकता डर नहीं देती, सुरक्षा देती है।
इसके विपरीत, कई जगहों पर ही अन्य समाज के लोग बड़े बेफिक्र मिलते हैं। BLO दरवाजे पर दस्तक देते हैं और जवाब मिलता है—“ये आने का समय नहीं है”, “दुकान पर मिल लेना”, या “फॉर्म यहीं छोड़ दो, हम देख लेंगे।” यह उदासीनता सिर्फ एक कर्मचारी का समय नहीं बिगाड़ता, यह अपने ही अधिकारों के गला घोंटने जैसा है। जिन लोगों को लगता है कि “सरकार उनकी उपकृत है”, वे असल में यह भूल रहे होते हैं कि अधिकार किसी को भीख में नहीं मिलते, उन्हें बनाए रखने के लिए जागरूकता ज़रूरी है।
अगर किसी का नाम कट गया और समय रहते वह नहीं जुड़ पाया, तो बाद में न शिकायत की गुंजाइश होगी, न किसी अधिकारी के पास आपके लिए समय होगा। एक बार नाम कटने पर उसे जोड़ने की प्रक्रिया लंबी, जटिल और संसाधन मांगने वाली है—यह लोकतंत्र के नियमों का हिस्सा है, और इसे बदलने की शक्ति सिर्फ जनता के व्यवहार में है।

मतदाता सूची में नाम जोड़वाने का महत्व केवल वोट डालने तक सीमित नहीं रहता। यह आपका सामाजिक अस्तित्व प्रमाणित करता है, आपके अधिकारों को कानूनी सुरक्षा देता है, सरकारी योजनाओं और पहचान से लेकर बैंक, बीमा, पासपोर्ट, नौकरी—हर जगह नाम की पुष्टि करता है। फिर भी, हममें से बहुत लोग इसे हल्के में लेते हैं। हमारा रवैया यही दिखाता है कि जब तक संकट सिर पर न आए, हम सरकारी व्यवस्था को महत्व नहीं देते।
BLO का काम बेहद कठिन होता है—कड़क धूप, बारिश, दूर-दूर के मोहल्ले, सैकड़ों घर, हर दरवाज़े पर अलग स्वभाव के लोग, और ऊपर से यह अपेक्षा कि वे गलती न करें। ऐसे में बदसलूकी, अनदेखी, टालमटोल केवल उनके मनोबल का ह्रास नहीं करती, जनता के अपने ही अधिकारों को कमजोर करती है।
एक BLO बताते हैं कि वे मुस्लिम क्षेत्रों में जाते हैं तो उन्हें सम्मान, सहयोग और तत्परता मिलती है। लोग एकजुट होकर अपना काम करवाते हैं, दस्तावेज़ संभालकर रखते हैं, कॉल करके खुद मिलते हैं, और पूरा मोहल्ला यह सुनिश्चित करता है कि किसी का नाम छूट न जाए। यह जागरूकता सिर्फ सांस्कृतिक आदत नहीं, यह लोकतांत्रिक परिपक्वता है।
इसके विपरीत—जहां लोग कहते हैं “कल आना”, “दुकान पर आकर मिलना”, “टाइम नहीं है”—वह मानसिकता लोकतंत्र को मजबूत नहीं, कमजोर करती है। यह सोच कि “सरकार हम पर निर्भर है”—गलत है। वास्तव में लोकतंत्र जनता पर निर्भर है, लेकिन जनता तभी प्रभावशाली बनती है जब वह अपने अधिकारों को जानती और बचाती है।
आज आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने व्यक्तिगत रवैये को बदलें और जिम्मेदारी का भाव विकसित करें। मतदाता सूची में नाम सही है या नहीं, इसकी पुष्टि करना किसी पर उपकार नहीं—अपनी अगली पीढ़ी के प्रति कर्तव्य है। हर नागरिक को चाहिए कि वह BLO का सम्मान करे, दस्तावेज़ के साथ सम्पर्क करें, समय दें, और प्रक्रिया पूरी होने तक सहयोग करें। गांव या शहर—हर जगह लोगों को यह समझना होगा कि BLO कोई “सरकारी नौकर” नहीं, लोकतंत्र की नींव को सशक्त करने वाली प्रतिनिधि हैं। उनकी सहायता करना आपका अधिकार नहीं—आपकी ड्यूटी है।
साथ ही, यह समाज का दायित्व है कि वह हर घर, हर मोहल्ले, हर परिवार में जागरूकता फैलाए। स्कूलों में, पंचायतों में, धार्मिक स्थानों पर, सामाजिक सभाओं में—हर जगह यह संदेश जाना चाहिए कि “मतदाता सूची में नाम—लोकतंत्र की आत्मा है।” पड़ोसियों को याद दिलाना, बुजुर्गों की मदद करना, दस्तावेज़ समझाना, ऑनलाइन फॉर्म भरना—ये सब छोटे कदम हैं, लेकिन इनसे देश की दिशा बदलती है। अगर हम अपने अधिकारों की परवाह नहीं करेंगे तो फिर नीतियां केवल कागज़ पर रहेंगी और हमारी आवाज़ हमेशा दूसरों के निर्णयों की शिकार बन जाएगी।
हर नागरिक को यह समझना चाहिए कि चुनाव सिर्फ एक दिन की घटना नहीं—यह पांच वर्षों की दिशा तय करता है। अगर आपका नाम सूची में नहीं है, तो आप अपना भविष्य दूसरों के हाथों में सौंप देते हैं। अगर किसी समाज में जागरूकता अधिक है, तो उसकी आवाज़ राजनीतिक रूप से मजबूत होती है। जो समुदाय जागरूक है, वह सम्मान और अधिकार दोनो पाता है। जो समुदाय लापरवाह है, वह वर्षों शिकायत करता रहता है कि “सरकार ने यह नहीं किया, वह नहीं किया।” लेकिन वास्तविकता यह होती है कि उन्होंने स्वयं अपने लोकतांत्रिक अस्तित्व की रक्षा नहीं की।
अभियान का सार यही है—
जागरूकता ही शक्ति है। अधिकार केवल उन लोगों के पास रहते हैं जो उन्हें बचाना जानते हैं।
इसलिए आज से ही दस्तावेज़ तैयार रखें—आधार कार्ड, पुराना वोटर ID, निवास प्रमाण, जन्म तिथि प्रमाण—सब सही रखें। BLO से चलकर मिलें, सम्मान करें, समय दें, सहयोग करें। अगर आपका नाम कट गया है, तुरंत फॉर्म भरें। अगर नया नाम जोड़ना है, गलतियां सुधारनी हैं, पता अपडेट करना है—अभी आनलाईन आवेदन करें। इंतजार मत करें कि “बाद में देखेंगे”—क्योंकि बाद में देखने का मतलब अक्सर “बहुत देर हो जाना” होता है।

याद रखिए— लोकतंत्र जागरूक नागरिकों से बनता है, लापरवाह नागरिकों से नहीं। एक वोट राष्ट्र की दिशा बदल सकता है, लेकिन वह वोट तभी संभव है जब आपका नाम सूची में दर्ज होगा। इसलिए सभी से लेखक अमित श्रीवास्तव का निवेदन है—BLO के साथ मित्रवत व्यवहार करें, उन्हें सहयोग दें, दूसरों को भी प्रेरित करें, और अपने मोहल्ले, गांव और परिवार में जागरूकता फैलाएं।
क्योंकि अंततः— “जो जागत है सो पावत है।”
click on the link amozan पर भैरवी विद्या साधना बुक खरीदने पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
प्लेबॉय, काल ब्वाय, जिगोलो, Indian escorts services, play boy job, मौज मस्ती के साथ नौकरी, पुरुष वेश्यावृत्ति का पर्दाफाशFebruary 15, 2024
गोरखनाथ- कौन थे, जन्म कैसे हुआ, गुरु कौन थे, शाबर मंत्र, मृत्यु कैसे हुई सम्पूर्ण जानकारीFebruary 21, 2024
श्रद्धालुओं का सैलाब: पर्यटकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेला प्रशासन निरंतर प्रयासरत

देवरिया में मकर संक्रांति बनी सामाजिक समरसता और सेवा का पर्व, नगर से गांव तक खिचड़ी भोज और पूजा का भव्य आयोजन

माघ मेला 2026 मकर संक्रांति पर संगम में आस्था की महाडुबकी, लगभग 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

मजार पर हुई कार्रवाई सियासत में दिखा गर्माहट सपा के व्यास यादव ने जताई आपत्ति

माघ मेला के अन्तर्गत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कला संगम

देवरिया का बुलडोजर: जब जमीन नहीं, सत्ता की मंशा साफ होती है

मेले में दी जाएं सभी स्वास्थ्य सुविधाएं: देवरिया सीएमओ

Hatha yoga in hindi हठ योग— शरीर, मन और आत्मा का संतुलन

सेट से कहानियों तक: सोनी सब के कलाकारों ने विश्व हिंदी दिवस पर मनाया हिंदी का उत्सव












