इस कविता “यहाँ कोई बिकाऊ नहीं” में सत्ता, पत्रकारिता और आत्मा की आज़ादी के संघर्ष को तीखे शब्दों में उकेरा गया है, जहाँ कलम शैतान जैसे लालच और भ्रष्टाचार के खिलाफ अडिग खड़ी रहती है।

amitsrivastav.in पर मिलता है हर एक मनपसंद लेखनी पढ़ने के लिए बेल आइकॉन को दबा एक्सेप्ट करें एप्स इंस्टाल करें सुस्पष्ट विश्व भर में प्रसिद्ध वेबसाइट पर नियमित आते रहें। अपनी हर खोज के साथ।
वह पहले तुम्हारी पत्रकारिता खरीदेगा,
अगर तुमने न बेची, तो तुम्हें ही खरीद लेगा।
इस सौदे को कभी स्वीकार न करना,
वरना तुम्हारा वजूद मिट जाएगा।
देश की एकता, अखंडता,
तुम्हारी कलम पर टिकी है।
सत्ता कईयों को खरीद रही है,
तौल रही है, मोल-भाव कर रही है।
वह हर ताकत को अपने में समेटना चाहती,
शैतान के साथ ठहाके लगाने को।
कल जो बिका था,
उसका शरीर और आत्मा आपस में झगड़ रहे थे।
वह एक नहीं, दो हिस्सों में बँटा था—
एक सत्ता के लिए, दूसरा स्वयं के लिए।
अचानक उसके रगों में खून उबलने लगा,
नसें तन गईं, हर कतरा जोश में आया।
उसके खून ने आत्मा को झकझोरा,
नई कविता के हवाले से उसने कहा—
“यहाँ बिकाऊ कोई नहीं!”
लोगों ने सवाल उठाया, “वह बिक गया!”
दूसरे बोले, “सब बिक गए!”
तीसरे ने कहा, “एक अभी बचा है, जो नहीं बिका।”
चौथे ने पुकारा, “एक नहीं, अनेक नहीं बिके!”
यह बात जब शैतान के कानों तक पहुँची,
वह क्रोध में लाल हो उठा।
“बिके हुए की आत्मा मेरे पास है,
क्या अभी कुछ ही बिके हैं?”
क्रोध में शैतान की आँखें लाल हो गईं।
जब बिके हुए ने जाना कि वे चुनिंदा हैं,
उन्होंने भी बगावत कर दी।
कलम थामे, वे अपने शरीरों की ओर दौड़े।
बिकी आत्माएँ चीख उठीं, “हम नहीं बिके!”
तभी पाँचवाँ बोला, “हाँ, कोई नहीं बिका!”
शैतान दौड़ता हुआ आया,
फिर से लालच बिखेरने लगा।
बिकी आत्माएँ कलम लिए शैतान की ओर बढ़ीं।
शैतान घिर गया,
सारी कलमें उसे खत्म करने को तैयार।
सदियों पीछे भाग गया शैतान।
कलम आज भी चल रही है,
ताकि कोई न बने शैतान।

कविता: अभिषेक कांत पांडेय
#kavita

Conclusion:> प्राचीन शास्त्रों की शिक्षा आज भी समाज में स्वस्थ संबंध और परिपक्व दृष्टिकोण के लिए महत्वपूर्ण है।Disclaimer:> यह अभिषेक कांत पांडेय की कविता केवल भारतीय सांस्कृतिक और शैक्षणिक दृष्टिकोण से है, न कि किसी भी प्रकार की निंदा को प्रोत्साहित करने हेतु। एडिटर एवं प्रकाशक अमित श्रीवास्तव।
Table of Contents

20 May Deoria: वेतन संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध — “जनता की सेवा करें या परिवार बचाएं?”

NCF 2023 के संदर्भ में भाषा शिक्षण: गहन अध्ययन, कौशल और रचनात्मकता की तरफ

जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

Yoni Sadhana Vidhi योनि साधना अदृष्ट शक्ति का महाप्रवाह वृहद तांत्रिक ग्रंथ 40 अध्याय

16 मई: वेतन भुगतान में देरी से स्वास्थ्य कर्मियों में बढ़ी नाराजगी, परिवार चलाना हुआ मुश्किल

56 प्रकार के भोग में सबसे उत्तम भोग सम्भोग: धर्म, तंत्र, योग और विज्ञान के अनुसार प्रेम, ऊर्जा और चेतना का रहस्य

2027 Self Enumeration Guide: ऑनलाइन स्व-गणना कैसे करें, SE ID, Registration और पूरी प्रक्रिया हिंदी में

विधान सभा चुनाव 2026: बीजेपी को असम, बंगाल, पुडुचेरी में जीत: मीडिया की चिल्लाहट बनाम जमीनी हकीकत— विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण

देवरिया 4 मई: तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कम ट्रैफिक में ज्यादा कमाई कैसे करें? गूगल से पैसे कैसे कमाए फ्री में? — भीड़ नहीं, 1 बुद्धि कमाती है
click on the link ब्लाग पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
16 मई: वेतन भुगतान में देरी से स्वास्थ्य कर्मियों में बढ़ी नाराजगी, परिवार चलाना हुआ मुश्किलMay 16, 2026
2027 Self Enumeration Guide: ऑनलाइन स्व-गणना कैसे करें, SE ID, Registration और पूरी प्रक्रिया हिंदी मेंMay 7, 2026
56 प्रकार के भोग में सबसे उत्तम भोग सम्भोग: धर्म, तंत्र, योग और विज्ञान के अनुसार प्रेम, ऊर्जा और चेतना का रहस्यMay 16, 2026
20 May Deoria: वेतन संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध — “जनता की सेवा करें या परिवार बचाएं?”May 20, 2026







