देवरिया उत्तर प्रदेश। क्षेत्र के ग्राम सवरेजी में चल रहे श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के सातवें दिन सुदामा चरित्र की मार्मिक कथा से कथावाचक पंडित मृगेंद्र शांडिल्य ने श्रद्धालुओं को सुदामा चरित्र की कथा का रसपान कराया। श्रीकृष्ण सुदामा चरित्र का सुंदर विस्तृत वर्णन सुनाया। कृष्ण-सुदामा की मित्रता की कथा सुनकर वहां उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। सुदामा की दयनीय दशा और भगवान में निष्ठा के प्रसंग को सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें भर आई।
संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के समापन अवसर पर पंडित मृगेंद्र शांडिल्य ने श्रीकृष्ण सुदामा चरित्र का विस्तृत वर्णन सुनाया। उन्होंने बताया कि सुदामा के लिए धन की कोई कमी नहीं थी। सुदामा के पास विद्वता थी और धनार्जन तो सुदामा उससे भी कर सकते थे। मगर सुदामा पेट के लिए नहीं, बल्कि आत्मा के लिए कर्म कर रहे थे। वे आत्म कल्याण को प्राथमिकता देते थे। भागवत जैसा ग्रंथ एक दरिद्र को प्रसन्नात्मा जितेंद्रिय शब्द से अलंकृत नहीं कर सकता।
जिसे भागवत ही परमशांत कहती हो उसे कौन दरिद्र घोषित कर सकता है। पत्नी के कहने पर सुदामा का द्वारिका आगमन और प्रभु श्रीकृष्ण द्वारा सुदामा के सत्कार पर स्वामी जी ने कहा कि यह व्यक्ति का नहीं व्यक्तित्व का सत्कार है। यह चित की नहीं चरित्र की पूजा है। सुदामा की निष्ठा और सुदामा के त्याग का सम्मान है। कथा वाचक ने बताया कि मित्रता में बदले की भावना का स्थान नहीं होना चाहिए।
Table of Contents
सुदामा चरित्र की कथा का रसपान कराते कथावाचक

गायक सिद्धार्थ मणि के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कृष्ण-सुदामा की मनोहारी झांकी के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कथा के दौरान भजनामृत की फुहार पर श्रोताओं का तन-मन झूम उठा। इस अवसर पर मुख्य यजमान सुरेश तिवारी, अजय तिवारी, विजय तिवारी, विकास तिवारी, आशुतोष तिवारी, ज्ञानेंद्र, मनीष गुप्ता, परशुराम तिवारी, मोहन गुप्ता, लक्ष्मण पटेल, सुनील पटेल, उमेश तिवारी, उमेश कुमार, मुकेश मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
आप है गूगल टाप टेन बेबसाइट amitsrivastav.in पर। उपलब्ध अपनी हर मनपसंद लेखनी खोजें और पढे़ बेल आइकन को दबा एक्सेप्ट करें एप्स इंस्टाल करें अधिक से अधिक लोगों को अपनी पसंदीदा लेख शेयर करें।
click on the link कथावाचक पंडित मृगेंद्र शांडिल्य की सम्बंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करें और देखें।
Princess Kalinga राजकुमारी कलिंगा और गुरु गोरखनाथ की पौराणिक कथा: अहंकार से आत्मज्ञान तक का 7 तांत्रिक रहस्यOctober 23, 2025
गोरखनाथ- कौन थे, जन्म कैसे हुआ, गुरु कौन थे, शाबर मंत्र, मृत्यु कैसे हुई सम्पूर्ण जानकारीFebruary 21, 2024
Astro Physics, AI और Robotics की रहस्यमयी दुनिया: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में विज्ञान सीखने का 1 जुनून?

देवरिया में आंगनबाड़ी नियुक्ति विवाद महिला ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

Kisan Sammelan Gwalior In Nidhi Singh: पूर्व ब्लैक कैट कमांडर्स ने 1 राम दरबार भेंट कर किया अभिनंदन

20 May Deoria: वेतन संकट से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध — “जनता की सेवा करें या परिवार बचाएं?”

NCF 2023 के संदर्भ में भाषा शिक्षण: गहन अध्ययन, कौशल और रचनात्मकता की तरफ

जनगणना-2027 : देश की आबादी गिनने से पहले सरकार मोबाइल की औकात क्यों गिन रही है?

Yoni Sadhana Vidhi योनि साधना अदृष्ट शक्ति का महाप्रवाह वृहद तांत्रिक ग्रंथ 40 अध्याय

16 मई: वेतन भुगतान में देरी से स्वास्थ्य कर्मियों में बढ़ी नाराजगी, परिवार चलाना हुआ मुश्किल

56 प्रकार के भोग में सबसे उत्तम भोग सम्भोग: धर्म, तंत्र, योग और विज्ञान के अनुसार प्रेम, ऊर्जा और चेतना का रहस्य













